Soybean Price: साेयाबीन के भाव में तेजी जारी, इस मंडी में 10 हजार के पार पहुंची कीमत

Soybean Price: साेयाबीन के भाव में तेजी जारी, इस मंडी में 10 हजार के पार पहुंची कीमत

देश की मंडियों में सोयाबीन के भाव मजबूत बने हुए हैं और कई बाजारों में कीमतें एमएसपी 5,708 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर चल रही हैं. कुछ मंडियों में मॉडल रेट 6,500–7,000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास दर्ज किए गए, जबकि एक मंडी में अधिकतम भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गया.

soybean pricesoybean price
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Jun 16, 2026,
  • Updated Jun 16, 2026, 8:29 PM IST

देश के प्रमुख सोयाबीन उत्‍पादक राज्‍यों की मंडियों में इस तिलहन फसल का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ऊपर बना हुआ है. केंद्र सरकार ने हाल ही में खरीफ सीजन 2026-27 के लिए पीली सोयाबीन का एमएसपी 5,708 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि ज्‍यादातर मंडियों में इसके भाव 6,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये प्रति क्विंटल या उससे अधिक तक दर्ज किए जा रहे हैं. इससे किसानों को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद बढ़ी है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की कई मंडियों में हाल के दिनों में सोयाबीन के भाव में मजबूती बनी हुई है. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध आंकड़ों के मुताबिक, 16 जून को कई बाजारों में मॉडल भाव 6,500 रुपये से 6,900 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में दर्ज किए गए हैं, जबकि कुछ मंडियों में अधिकतम कीमत इससे भी ऊपर पहुंची है. उज्‍जैन की बड़नगर मंडी में अध‍िकतम भाव 10 हजार रुपये के पार दर्ज किया गया.

मार्केट एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि खरीफ सीजन की बुवाई शुरू होने से पहले दामों में यह तेजी किसानों के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है. अगर आने वाले दिनों में कीमतों का यही रुझान बना रहता है और मॉनसून सामान्य रहता है तो किसान सोयाबीन की खेती की ओर अधिक रुख कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि बेहतर बाजार भाव और एमएसपी से ऊपर मिल रही कीमतें इस बार सोयाबीन के रकबे में इजाफे की वजह बन सकती हैं. ऐसे में जानिए तीनों राज्‍यों में 16 जून को सोयाबीन का मंडी भाव...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
जोबट एपीएमसीसोयाबीन / FAQ590061006100
बैरासिया एपीएमसीपीला / FAQ466070406750
छतरपुर एपीएमसीसोयाबीन / गैर-FAQ640064006400
देवास एपीएमसीसोयाबीन / FAQ176671406690
हाटपिप्लिया एपीएमसीसोयाबीन / गैर-FAQ540067266670
सोनकच एपीएमसीसोयाबीन / FAQ364068866500
पिपरिया एपीएमसीसोयाबीन / FAQ561165116511
सांवेर एपीएमसीसोयाबीन / गैर-FAQ500051005100
सनावद एपीएमसीसोयाबीन / FAQ628562856285
शामगढ़ एपीएमसीसोयाबीन / गैर-FAQ499065316531
करेली एपीएमसीसोयाबीन / FAQ637765006500
ताल एपीएमसीसोयाबीन / FAQ630067866786
बीना एपीएमसीसोयाबीन / FAQ460067006400
नसरुल्लागंज एपीएमसीसोयाबीन / गैर-FAQ620062006200
कालापीपल एपीएमसीपीला / FAQ357173006800
शुजालपुर एपीएमसीसोयाबीन / FAQ420268806841
शिवपुरी एपीएमसीसोयाबीन / FAQ600065006500
बड़नगर एपीएमसीपीला / FAQ6201105056800
उज्जैन एपीएमसीसोयाबीन / FAQ589989006780
उन्‍हेल एपीएमसीसोयाबीन / FAQ460070007000
विदिशा एपीएमसीसोयाबीन / FAQ420068356800

एक तरफ जहां सोयाबीन के भाव में तेजी बनी हुई है. मध्‍य प्रदेश की मंडियों में इस फसल की आवक भी तेज बनी हुई है. यहां कई बाजारों में मॉडल भाव 6,500–6,900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. उज्जैन, कालापीपल और विदिशा जैसी मंडियों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में सोयाबीन का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
जामखेड़ एपीएमसीपीला / गैर-FAQ450050004750
अकोला एपीएमसीपीला / FAQ620071506635
अमरावती एपीएमसीअन्य / स्थानीय640067786589
चंदूर रेलवे एपीएमसीपीला / FAQ640070006800
अम्बेजोगाई एपीएमसीपीला / FAQ645068106750
चिकली एपीएमसीपीला / FAQ580065256162
देउलगांव राजा एपीएमसीपीला / FAQ650065006500
मुरम एपीएमसीपीला / FAQ610064006248
तुलजापुर एपीएमसीअन्य / स्थानीय680068006800
चोपड़ा एपीएमसीअन्य / स्थानीय620062006200
औरद शाहजानी एपीएमसीपीला / FAQ660067006650
लातूर एपीएमसीपीला / FAQ611375257200
नागपुर एपीएमसीअन्य / स्थानीय645070006863
सोलापुर एपीएमसीअन्य / स्थानीय610065306530
वाशिम एपीएमसीपीला / FAQ685070906950
बाबुलगांव एपीएमसीपीला / FAQ610169506601

महाराष्ट्र की मंडियों में सोयाबीन के भाव लगातार मजबूत रहे और कई बाजारों में मॉडल रेट 6,500 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर दर्ज किए गए. लातूर, वाशिम और अकोला जैसे प्रमुख बाजारों में एमएसपी से बेहतर कीमत किसानों को मिली.

राजस्‍थान की मंडियों में सोयाबीन का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
अंता एपीएमसीअन्य / स्थानीय618164996340
बारां एपीएमसीअन्य / स्थानीय610067706650
बूंदी एपीएमसीअन्य / FAQ650165756538
देई एपीएमसीअन्य / स्थानीय510068996200
निम्बाहेड़ा एपीएमसीसोयाबीन / FAQ500067005850
भवानी मंडी एपीएमसीसोयाबीन / स्थानीय570067886244
चौमहला एपीएमसीअन्य / गैर-FAQ630068506650
खानपुर एपीएमसीसोयाबीन / FAQ300067306475
इटावा एपीएमसीसोयाबीन / स्थानीय619970476623
रामगंजमंडी एपीएमसीअन्य / स्थानीय610167206590
उनियारा एपीएमसीअन्य / FAQ570057005700

राजस्थान की मंडियों में सोयाबीन के भाव स्थिर से मजबूत रुख में दिखाई दिए और ज्यादातर बाजारों में कीमतें एमएसपी से ऊपर रहीं. बारां, कोटा और झालावाड़ क्षेत्र की मंडियों में 6,200–6,600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास मॉडल भाव दर्ज किए गए.

MORE NEWS

Read more!