Potato Price: आलू की कीमतों में गिरावट बरकरार, किसानों को 10 रुपये भाव मिलना भी मुश्किल, जानें 3 राज्‍यों का हाल

Potato Price: आलू की कीमतों में गिरावट बरकरार, किसानों को 10 रुपये भाव मिलना भी मुश्किल, जानें 3 राज्‍यों का हाल

Potato Mandi Rate: पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की मंडियों में 12 जून को आलू के भाव में बड़ा अंतर देखने को मिला. कई बाजारों में कीमतें नरम रहीं, जबकि कुछ मंडियों में ही रेट 10 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर गए. जानिए तीनों राज्‍यों में क्‍या रहा भाव...

Potato Price DownPotato Price Down
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Jun 12, 2026,
  • Updated Jun 12, 2026, 5:44 PM IST

इन दिनों देशभर में ज्‍यादातर राज्‍यों में आलू किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है. प्रमुख आलू उत्‍पादक राज्‍यों पश्‍चि‍म‍ बंगाल, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश की ज्‍यादातर फल और सब्‍जी मंडियों में आलू की कीमतें काफी कम चल रही हैं, जिससे किसानों का लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है. किसानों को बड़ी मुश्किल से दहाई के आंकड़ो में फसल का भाव मिल रहा है. एगमार्कनेट पोर्टल के मुताबिक, 12 जून को पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की अलग-अलग मंडियों में आलू के भाव में बड़ा अंतर देखने को मिला. कई जगहों पर न्यूनतम भाव 300 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहा, जबकि कुछ मंडियों में अधिकतम कीमत 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज गई. हालांकि, ज्‍यादातर मंडियों में मॉडल रेट यानी प्रचलित भाव कम ही रहे.

बंगाल की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
इंडस (बांकुरा सदर) एपीएमसीज्योति / एफएक्यू710750730
बीरभूम एपीएमसीआलू / एफएक्यू95010501000
बक्सिरहाट एपीएमसीज्योति / एफएक्यू660700680
गंगारामपुर (दक्षिण दिनाजपुर) एपीएमसीलोकल / एफएक्यू450500480
कुर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसीरेड / एफएक्यू140016001500
कालीपुर एपीएमसीज्योति / एफएक्यू820840840
रामकृष्णपुर (हावड़ा) एपीएमसीज्योति / एफएक्यू100010401020
उलुबेरिया एपीएमसीज्योति / एफएक्यू101010401020
धुपगुड़ी एपीएमसीज्योति / एफएक्यू550620600
झाड़ग्राम एपीएमसीज्योति / एफएक्यू800890850
बड़ा बाजार (पोस्ता बाजार) एपीएमसीज्योति / एफएक्यू100010801050
बड़ा बाजार (पोस्ता बाजार) एपीएमसीअन्य / एफएक्यू880950920
गाजोल एपीएमसीलोकल / एफएक्यू430500480
घाटाल एपीएमसीज्योति / लोकल830850840
बेलडांगा एपीएमसीज्योति / एफएक्यू760780770
बेथुआदहारी एपीएमसीदेसी / ग्रेड ए100010201010
बारासात एपीएमसीज्योति / एफएक्यू110011001100
आसनसोल एपीएमसीज्योति / एफएक्यू860900880
कटवा एपीएमसीज्योति / एफएक्यू500510505
बलरामपुर एपीएमसीअन्य / एफएक्यू100012001100
डायमंड हार्बर (दक्षिण 24 परगना) एपीएमसीज्योति / एफएक्यू9601000980
कालियागंज एपीएमसीअन्य / एफएक्यू470500480

पश्चिम बंगाल की मंडियों में आलू के भाव सबसे अधिक उतार-चढ़ाव वाले रहे. कर्सियांग (माटीगाड़ा) एपीएमसी में रेड आलू का अधिकतम भाव 1600 रुपये और मॉडल रेट 1500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. बारासात में मॉडल भाव 1100 रुपये रहा. कोलकाता के बड़ा बाजार (पोस्ता बाजार) में 920 से 1050 रुपये मॉडल रेट दर्ज हुए. वहीं मालदा, गंगारामपुर और कालियागंज जैसी मंडियों में मॉडल भाव 480 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया.

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
चर्रा एपीएमसीदेसी / एफएक्यू700800750
हसनपुर एपीएमसीदेसी / एफएक्यू400420410
बिसौली एपीएमसीअन्य / मीडियम400600400
बुलंदशहर एपीएमसीअन्य / एफएक्यू400400400
जसवंतनगर एपीएमसीदेसी / मीडियम550750650
बिंदकी एपीएमसीअन्य / एफएक्यू800800800
शादाबाद एपीएमसीआलू / स्मॉल400500450
मैगलगंज एपीएमसीदेसी / एफएक्यू550600575
आनंदनगर एपीएमसीआलू / एफएक्यू150515151510
कोसीकलां एपीएमसीदेसी / एफएक्यू700790750
दोहरीघाट एपीएमसीआलू / एफएक्यू100010001000
लालगंज एपीएमसीदेसी / एफएक्यू600700650
भेहजोई एपीएमसीआलू / लोकल400410405
खलीलाबाद एपीएमसीआलू / मीडियम120012001200
शाहजहांपुर एपीएमसीअन्य / एफएक्यू450500455.68
कैराना एपीएमसीदेसी / एफएक्यू600700650
हरगांव (लहरपुर) एपीएमसीलोकल / लोकल510510510
वाराणसी एपीएमसीअन्य / एफएक्यू800800800

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर मंडियों में आलू के भाव मध्यम स्तर पर रहे. चर्रा, कोसीकलां, बिंदकी और वाराणसी मंडियों में मॉडल भाव 750 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा. आनंदनगर मंडी में सबसे ऊंचा मॉडल रेट 1510 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं हसनपुर, बिसौली और भेहजोई में मॉडल भाव 400 से 410 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहा.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बुरहानपुर (एफ एंड वी) एपीएमसीलोकल / लोकल100016001400
देवास (एफ एंड वी) एपीएमसीअन्य / एफएक्यू3001200700
मनावर (एफ एंड वी) एपीएमसीआलू / ग्रेड बी100012001077
हरदा (एफ एंड वी) एपीएमसीदेसी / मीडियम110013001200
होशंगाबाद (एफ एंड वी) एपीएमसीआलू / एफएक्यू450860600
सांवेर (एफ एंड वी) एपीएमसीआलू / ग्रेड ए80018001400
पेटलावद (एफ एंड वी) एपीएमसीदेसी / ग्रेड ए100010001000
मुरैना एपीएमसीदेसी / नॉन-एफएक्यू300450450
पोरसा एपीएमसीआलू / एफएक्यू600700700
सागर (एफ एंड वी) एपीएमसीलोकल / लोकल80012001000
मैहर (एफ एंड वी) एपीएमसीआलू / लोकल600600600
उज्जैन एपीएमसीआलू / नॉन-एफएक्यू533.21600600

मध्य प्रदेश में सांवेर (इंदौर) मंडी में ग्रेड ए आलू का अधिकतम भाव 1800 रुपये और मॉडल भाव 1400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. बुरहानपुर में भी मॉडल रेट 1400 रुपये रहा. हरदा में मॉडल भाव 1200 रुपये और मनावर में 1077 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ. दूसरी ओर देवास, होशंगाबाद, मैहर और उज्जैन जैसी मंडियों में मॉडल रेट 600 से 700 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रहा.

MORE NEWS

Read more!