श्रीअन्न यानी मोटे अनाज में शामिल मक्का का भाव इन दिनों कहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के नीचे तो कहीं एमएसपी से ऊपर चल रहा है. केंद्र सरकार ने मक्का के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225 रुपये प्रति क्विंटल तय कर रखा है. मध्य प्रदेश की कुछ मंडियों में न्यूनतम कीमतें एमएसपी से 560 रुपये तक नीचे जा चुकी हैं तो वहीं महाराष्ट्र की मंडी में 475 रुपये तक एमएसपी से नीचे भाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, इन राज्यों में अधिकतम भाव 2300 रुपये से 2550 रुपये प्रति क्विंटल देखने को मिल रहा है. इसके अलावा तमिलनाडु में भी ज्यादातर मंडियों में किसानों को अच्छा दाम मिल रहा है. कनार्टक में कुछ मंडियों में न्यूनतम कीमतें एमएसपी से नीचे हैं.
मध्य प्रदेश की मंडियों में मक्का का भाव
| मंडी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
| अशोकनगर (6 फरवरी) | 2170 | 2170 | 2170 |
| सिवनी (6 फरवरी) | 2225 | 2225 | 2225 |
| भीकनगांव | 2115 | 2226 | 2226 |
| गोटेगांव | 2311 | 2311 | 2311 |
| सेंधवा | 1770 | 2260 | 2260 |
| सेंधवा लोकल वैरायटी | 1660 | 2270 | 2270 |
| चौरई | 1995 | 2323 | 2201 |
| आरोन | 2130 | 2351 | 2200 |
| राघोगढ़ | 2290 | 2380 | 2300 |
|
महाराष्ट्र की मंडियों में मक्का का भाव
| मंडी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
| मोहोल | 2000 | 2200 | 2100 |
| पुणे | 2500 | 2600 | 2550 |
| करजात | 2000 | 2224 | 2150 |
| छत्रपति संभाजी नगर | 1795 | 2090 | 1942 |
| चोपड़ा, जलगांव | 1901 | 2052 | 1901 / |
| अमलनेर | 1750 | 2150 | 2150 |
|
तमिलनाडु और कर्नाटक में मक्का का भाव
| मंडी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
| उडुम्लापेट (तमिलनाडु) | 3600 | 4000 | 4000 |
| धरमपुरी (तमिलनाडु) | 1800 | 2000 | 2000 |
| कृष्णगिरी (तमिलनाडु) | 2500 | 3000 | 3000 |
| कुमारपलायम (तमिलनाडु) | 2000 | 3000 | 3000 |
| साथियामंगलम(तमिलनाडु) | 1500 | 2000 | 2000 |
| बागलकोट (कर्नाटक) | 1600 | 2321 | 2280 |
| भद्रावती (कर्नाटक) | 2100 | 2100 | 2100 |
| चन्नगिरी (कर्नाटक) | 2275 | 2275 | 2275 |
| होन्नाली (कर्नाटक) | 2180 | 2390 | 2230 |
| गडग (कर्नाटक) | 1944 | 2172 | 2147 |
नोट: तमिलनाडु की मंडियों में प्रदर्शित भाव 6 फरवरी 2025 के हैं. बाकी मंडियों में 5 फरवरी 2025 के भाव दर्शाए गए हैं.