
देश में पिछले कई महीनों से लहसुन किसान गिरते हुए दाम से काफी परेशान थे. लेकिन जून के तीसरे सप्ताह में लहसुन का भाव अब तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे किसानों के बीच लहसुन की खेती में फायदे की उम्मीद जग गई है. दरअसल, महाराष्ट्र के हिंगना अनाज मंडी में लहसुन की न्यूनतम कीमत 10000 रुपये क्विंटल हो गई है. ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि लहसुन किसानों को फायदा हो सकता है. वहीं, मंडियों में अचानक बढ़े दाम से किसानों में खुशी दिख रही है. ऐसे में आइए जानते हैं महाराष्ट्र सहित देश के अन्य मंडियों में कितना है लहसुन का ताजा मंडी भाव.
| मंडी | आवक (क्विंटल) | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
| अकोला | 140 | 4000 | 9500 | 7000 |
| चंद्रपुर | 16 | 8000 | 10500 | 9000 |
| श्रीरामपुर | 20 | 5000 | 6000 | 5500 |
| नासिक | 12 | 6000 | 15000 | 8200 |
| कल्याण | 3 | 4000 | 11500 | 7750 |
| अमरावती | 119 | 6000 | 11000 | 8500 |
| सांगली | 152 | 5000 | 8000 | 6500 |
| पुणे लोकल | 929 | 3500 | 10500 | 7000 |
| पुणे | 18 | 8000 | 8000 | 8000 |
| नागपुर | 280 | 2000 | 10000 | 8000 |
| हिंगना | 1 | 10000 | 12000 | 10666 |
| बारामती | 70 | 2000 | 8000 | 7000 |
महाराष्ट्र की हिंगना मंडी में लहसुन का भाव आज न्यूनतम 10000 रुपये प्रति क्विंटल है. वहीं, सबसे अधिक कीमत की बात करें तो नासिक में किसानों को 15000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है. इससे किसानों का बेहतर दाम मिल रहे हैं.
| मंडी | न्यूनतम कीमत | अधिकतम कीमत | औसत कीमत |
| शाहाबाद (हरियाणा) | 2000 | 7750 | 5000 |
| नारनौल (हरियाणा) | 6000 | 6000 | 6000 |
| कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) | 10000 | 11000 | 10500 |
| वधवान (गुजरात) | 11000 | 12000 | 11500 |
| मैगलगंज (उत्तर प्रदेश) | 2600 | 2680 | 2660 |
| बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) | 6550 | 6650 | 6600 |
| टिमरनी (मध्य प्रदेश) | 3000 | 3000 | 3000 |
| रतलाम (मध्य प्रदेश) | 5253 | 7101 | 7101 |
देश की अन्य मंडियों में भी प्याज के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हिमाचल के कांगड़ा में भी न्यूनतम कीमत 11000 रुपये प्रति क्विंटल तक चला गया है. वहीं. गुजरात के वधवान में अधिकतम भाव 12000 रुपये प्रति क्विंटल है.