पिछले कुछ महीनों तक टमाटर के दाम आसमान को छू रहे थे. यहां तक कि थोक मंडियों में भी कीमतें 50 रुपये प्रति किलोग्राम और इसके ऊपर चल रही थी, लेकिन अब बहुत-सी मंडियों में स्थिति एकदम उलट है और किसानों को 3 से 5 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से किसान उपज बेचने को मजबूर हैं. खासकर मध्य प्रदेश में टमाटर की कीमतें बेहद कम देखने को मिल रही है. हालांकि, फुटकर मंडियों में उपभोक्ता को अभी भी एक किलो टमाटर खरीदने के लिए 30 रुपये या इससे अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है. वहीं, सरकार की ओर से भी अभी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे टमाटर किसानों को राहत मिल सके. जानिए एमपी समेत अन्य राज्याें की विभिन्न मंडियाें में टमाटर का क्या भाव चल रहा है...
मंडी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
बड़वानी (12 फरवरी) | 800 | 800 | 800 |
सारंगपुर | 500 | 1000 | 700 |
सनावद | 800 | 1000 | 900 |
खुरई (सागर) | 300 | 500 | 400 |
श्योपुरकलां | 500 | 600 | 550 |
धामनोद | 600 | 800 | 700 |
टिमरनी | 500 | 500 | 500 |
मंडी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
बालोतरा (राजस्थान) | 1180 | 1200 | 1190 |
अरियलूर (तमिलनाडु) | 2000 | 2400 | 2400 |
मदुरंतकम (तमिलनाडु) | 2500 | 3000 | 3000 |
बौध (ओडिशा) | 2000 | 3000 | 2500 |
खुन्थाबान्हा (ओडिशा) | 2000 | 3000 | 2500 |
मुलकालचेरुवु (आंध्र प्रदेश) | 1400 | 1700 | 1600 |
बरपेटा रोड (असम) | 500 | 700 | 600 |
पापनासम(तमिलनाडु) | 2400 | 2400 | 2400 |
उधगमंडलम(तमिलनाडु) | 2500 | 2800 | 2800 |
चिन्नमनूर (तमिलनाडु) | 1800 | 1800 | 1800 |
नोट: मध्य प्रदेश की मंडियों में दिखाई गई कीमतें 11 फरवरी 2025 की है. वहीं, अन्य मंडियों में दिखाई गई कीमतें 12 फरवरी 2025 की हैं.
ये भी पढ़ें -