
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) ने अपने वार्षिक कार्यकाल के दौरान शिक्षा, अधोसंरचना, अनुसंधान, तकनीकी विकास और किसान कल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. विश्वविद्यालय में कृषि शिक्षा को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के साथ विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है.
विश्वविद्यालय में नए कृषि महाविद्यालयों की स्थापना की गई है. इसके साथ ही विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमता में भी वृद्धि की गई, जिससे अधिक छात्रों को कृषि शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिला है. आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना की गई है.
विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए छात्रावास और आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया गया है. इससे शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सेमिनार, कार्यशाला और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध हुई है.
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है.भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड ने विश्वविद्यालय और इसके विभिन्न महाविद्यालयों व शिक्षण कार्यक्रमों को ‘ए ग्रेड’ अधिमान्यता प्रदान की है.यह मान्यता मार्च 2024 से मार्च 2029 तक के लिए है.विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध पाठ्यक्रमों को भी इसमें शामिल किया गया है. ICAR की सूची में विश्वविद्यालय को देश के उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालयों में स्थान मिला है
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को लागू किया है. नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है.
डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने के लिए स्मार्ट क्लासरूम विकसित किए गए हैं. वहीं विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिग्री और प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराया गया है.इससे छात्रों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज डिजिटल माध्यम से आसानी से प्राप्त करने और सुरक्षित रखने की सुविधा मिली है.
विश्वविद्यालय की शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करने के लिए पिछले वर्षों के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों और सहायक स्टाफ की भर्ती भी की गई है.इससे शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ अनुसंधान और प्रशासनिक कार्यों को गति मिली है.
IGKV ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ अपने शैक्षणिक संबंधों को मजबूत किया है.इसके परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के अवसर भी प्राप्त हुए हैं.कुल मिलाकर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने शिक्षा से लेकर अनुसंधान, आधुनिक तकनीक, अधोसंरचना और किसान हित से जुड़े क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों का विस्तार किया है.विश्वविद्यालय का यह विस्तार कृषि शिक्षा को आधुनिक बनाने और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.