हाईटेक जैविक खेती से बढ़ेगी आमदनी, वर्कशॉप में किसानों को मिली बागवानी की टिप्स

हाईटेक जैविक खेती से बढ़ेगी आमदनी, वर्कशॉप में किसानों को मिली बागवानी की टिप्स

उद्यान विभाग ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत हाईटेक हॉर्टिकल्चर पर दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया. कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित वर्कशॉप में किसानों को हाईटेक जैविक खेती के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने विस्तार से जानकारी दी.

वर्कशॉप में किसानों को मिली टिप्सवर्कशॉप में किसानों को मिली टिप्स
क‍िसान तक
  • Dholpur,
  • Feb 08, 2026,
  • Updated Feb 08, 2026, 11:59 AM IST

राजस्थान के धौलपुर जिले के उद्यान विभाग ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत हाईटेक हॉर्टिकल्चर पर दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया. धौलपुर कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित वर्कशॉप में जिले के किसानों को हाईटेक जैविक खेती के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने विस्तार से जानकारी दी. किसानों को उद्यान विभाग की ओर से जैविक खेती कैसे की जाती हैं, उसका प्रशिक्षण दिया गया. किसानों को पारंपरिक खेती के साथ जैविक खेती करने की सलाह दी गई, जिससे अधिक मुनाफा कमाया जा सके.

इन फसलों की खेती के बताए गए टिप्स

वर्कशॉप में किसानों को आम, कागजी नीबू, नीबू, किन्नू, अमरूद, आंवला, मौसमी, अनार, पपीता, आलू, टमाटर, मशरूम समेत अन्य सब्जी की फसलों के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही अदरक, हल्दी, लहसुन, मैथी, जीरा, धनिया, सौंफ, अजवाइन, अरबी फसलों के बारे में जानकारी दी गई. इसके अलावा वैज्ञानिकों ने किसानों को फल, सब्जियां, औषधीय और सुगंधित पौधे सहित मसाले की खेती कैसे की जाती हैं और बीज और पौधों के बारे में बताया.

किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

वर्कशॉप में उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. योगेश शर्मा और उप निदेशक डॉ. तनोज चौधरी ने किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने किसानों से अपील किया कि योजनाओं में सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ लेकर बागवानी कर अपनी आमदनी बढ़ाए. उन्होंने किसानों तारबंदी, वर्मीकंपोस्ट, लो-टनल, पाली हाउस, सौर ऊर्जा संयंत्र, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति, फार्म पोंड, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नए उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की जानकारी दी.

उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. योगेश शर्मा और उप निदेशक डॉ. तनोज चौधरी ने किसानों को बताया कि बगीचा लगाने के लिए राष्ट्रीय बागवानी मिशन और अन्य योजनाओं में चयनित फलों के नवीन बगीचों की स्थापना करने पर सामान्य अंतराल वाले फलों पर दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में बताया.

ग्रीन हाउस और शेडनेट लगाने की दी गई जानकारी

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की सौलर पम्प संयंत्र पीएम कुसुम योजना में तीन, पांच और साढ़े सात HP वाले सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र के लिए विद्युत कनैक्शन नहीं होने वाले सभी श्रेणी के किसानों को पचास प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है.  राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र और राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ग्रीन हाउस और शेडनेट लगाने और उस पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी.

किसानों को वर्कशॉप में दिया गया खेती का प्रशिक्षण

वर्कशॉप में प्रशिक्षण लेने पहुंचे किसानों ने बताया कि वह अब पारम्परिक खेती गेहूं, सरसों, बाजरा और अन्य फसलों के साथ साथ उद्यान विभाग की खेती करेंगे. साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आमदनी बढ़ाएंगे. किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ लेने पर सब्सिडी भी मिल रही हैं. पीएम कुसुम सौर ऊर्जा संयंत्र और सूक्ष्म सिंचाई पद्धति लगवाने पर सब्सिडी तो मिलेगी, साथ ही पानी की बचत और समय पर बिजली भी मिलेगी. (उमेश मिश्रा की रिपोर्ट)

MORE NEWS

Read more!