उत्तर प्रदेश में किसानों को मिली बड़ी राहत, यूरिया खाद की किल्लत पर सामने आया आंकड़ा, जानें सब कुछ

उत्तर प्रदेश में किसानों को मिली बड़ी राहत, यूरिया खाद की किल्लत पर सामने आया आंकड़ा, जानें सब कुछ

UP News: योगी सरकार किसानों के हित में लगातार कदम उठा रही है. यूरिया का वास्तविक मूल्य 2,174 रुपये प्रति बैग है, लेकिन सब्सिडी के चलते यह किसानों को मात्र 266.50 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. समय से खाद, बीज और सिंचाई सुविधाओं की वजह से प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है.

प्रयागराज मंडल में सर्वाधिक 52,395 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्धप्रयागराज मंडल में सर्वाधिक 52,395 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध
नवीन लाल सूरी
  • LUCKNOW,
  • Aug 21, 2025,
  • Updated Aug 21, 2025, 5:43 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में कहीं भी खाद-उर्वरकों की कमी नहीं है. सभी मंडलों में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निरंतर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर कड़ा रुख अपनाया है. कृषि विभाग ने मंडलवार खाद की उपलब्धता के ताजा आंकड़े जारी किए हैं.

जरूरत से ज्यादा भंडारण न करें किसान- सीएम योगी

कृषि विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुल 6.04 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 3.93 लाख मीट्रिक टन डीएपी और 3.02 लाख मीट्रिक टन एनपीके की उपलब्धता है. इसका अर्थ है कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों के लिए खाद का पर्याप्त भंडार मौजूद है. मुख्यमंत्री योगी ने किसानों से अपील की है कि वे खाद का अनावश्यक भंडारण न करें. जितनी जरूरत हो, उतनी ही मात्रा में खाद लें. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और समय-समय पर खाद की उपलब्धता व वितरण पर नजर रख रही है.

किसानों को मिल रहा सब्सिडी का लाभ

बता दें कि योगी सरकार किसानों के हित में लगातार कदम उठा रही है. यूरिया का वास्तविक मूल्य 2,174 रुपये प्रति बैग है, लेकिन सब्सिडी के चलते यह किसानों को मात्र 266.50 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. समय से खाद, बीज और सिंचाई सुविधाओं की वजह से प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है. कृषि क्षेत्र से जुड़ा जीएसवीए, जो सपा शासन के दौरान 2 लाख करोड़ रुपये था, अब बढ़कर 7 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

खाद की कालाबाजारी पर सरकार कस रही नकेल

खरीफ 2024-25 में अब तक 32.07 लाख मीट्रिक टन खाद की बिक्री हुई है, जो पिछले वर्ष से 4.5 लाख मीट्रिक टन अधिक है. रबी 2025-26 सीजन के लिए सरकार ने 138.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4 लाख हेक्टेयर अधिक है. किसानों को 10 लाख क्विंटल अनुदानित बीज और लगभग 12.80 लाख मिनी किट उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि गन्ना किसानों को दलहन-तिलहन की बोआई के लिए नि:शुल्क बीज दिए जाएंगे. सीमावर्ती जनपदों में खाद-यूरिया की तस्करी रोकने के लिए चौकसी बढ़ाई गई है और कालाबाजारी, जमाखोरी तथा तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है.

जिले में खाद उपलब्धता का आंकड़ा

मंडल -         यूरिया -          डीएपी -   एनपीके
1- सहारनपुर-   17195 -      6980 -     3062
2- मेरठ-          39104 -      16864 -    8625
3- आगरा-       47476 -        29917 -    21267
4- अलीगढ़-     30562 -       21151 -    16068
5- बरेली-       42938 -        20566 -    27914
6- मुरादाबाद- 50991 -        18057 -    29796
7- कानपुर-    47586 -        41946 -    32375
8- प्रयागराज-  52395 -        21479 -    25262
9- झांसी-      28090 -        26146 -    16367
10- चित्रकूट-   24891 -       10885 -    3802
11- वाराणसी-  44445 -        27120 -    14643
12- मीरजापुर- 15860 -        7448 -       3878
13- आजमगढ़- 37589 -       24160 -    9034
14- गोरखपुर-  32634 -        25601 -    15650
15- बस्ती-      12848 -        10322 -    4571
16- गोंडा-      17418 -        19934 -    8953
17- लखनऊ-  38920 -        37675 -   36488
18- अयोध्या-  23448 -        27616 -   24530
कुल-      604391 -   393867 -   302284

ये भी पढे़ं-

यूपी में रबी की खेती का बढ़ेगा रकबा,10 लाख क्विंटल सस्ते बीज और 12.80 लाख फ्री मिनी किट देने की तैयारी

नकली कीटनाशक पर शिवराज की गाज, सस्पेंड हुआ HPM कंपनी का लाइसेंस किसानों को मिल रहा सब्सिडी का लाभ

PM Kisan सम्मान निधि के नाम पर फोन हुआ हैक, अकाउंट से निकाले 96 हजार रुपये

MORE NEWS

Read more!