खरीफ सीजन में कमाई बढ़ाएगी मूंग की ये उन्नत वैरायटी, जानें कहां मिलेगा सस्ते में बीज

खरीफ सीजन में कमाई बढ़ाएगी मूंग की ये उन्नत वैरायटी, जानें कहां मिलेगा सस्ते में बीज

Moong Farming: वैसे तो किसान मूंग की ज्यादातर खेती जायद सीजन में करते हैं. लेकिन कुछ किस्में ऐसी भी हैं जिनकी खेती खरीफ सीजन में आसानी से की जा सकती है. ऐसे में अगर आप भी खरीफ सीजन में मूंग की बेहतर उपज लेना चाहते हैं तो इस किस्म की खेती कर सकते हैं.

मूंग की खेतीमूंग की खेती
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Jun 01, 2026,
  • Updated Jun 01, 2026, 11:48 AM IST

खरीफ सीजन की शुरुआत होते ही किसान ऐसी फसलों की तलाश में हैं, जो कम लागत में अच्छा मुनाफा दे सकें. ऐसी ही एक बेहतरीन दलहनी फसल है मूंग, जिसे हरा चना भी कहा जाता है. कम समय में तैयार होने वाली यह फसल न सिर्फ किसानों की आमदनी बढ़ाती है, बल्कि खेत की सेहत सुधारने में भी मदद करती है. ऐसे में अगर आप भी इस खरीफ सीजन में मूंग की खेती करने की सोच रहे हैं, तो मूंग 'विराट'(IPM 205-7) किस्म आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यह उन्नत किस्म बेहतर उत्पादन क्षमता और अच्छी क्वालिटी के लिए जानी जाती है. अच्छी बात यह है कि अब किसान इस किस्म के बीज को ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं और घर बैठे अपनी खेती की तैयारी कर सकते हैं.

यहां से खरीदें मूंग के बीज

किसान मौजूदा समय में धान-गेहूं के अलावा दलहनी फसलों की खेती भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इसके लिए सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है. इसलिए किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती कर रहे हैं. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन मूंग का बीज बेच रहा है. इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर बंपर कमाई कर सकते हैं.

IPM 205-7 (विराट) की खासियत

मूंग की IPM 205-7 (विराट) किस्म किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि यह कम समय में तैयार होने वाली और अच्छी पैदावार देने वाली उन्नत किस्म है. इसे भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (IIPR), कानपुर द्वारा विकसित किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल 52 से 56 दिनों में पककर तैयार हो जाती है, जिससे किसान कम समय में फसल लेकर अगली खेती की तैयारी कर सकते हैं. यह किस्म सामान्यतः 10 से 14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज देने की क्षमता रखती है. विराट किस्म मूंग येलो मोजेक वायरस (MYMV) जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति प्रतिरोधी मानी जाती है, जिससे फसल को नुकसान कम होता है और उत्पादन बेहतर मिलता है.

IPM 205-7 (विराट) की कीमत

अगर आप भी मूंग की IPM 205-7 (विराट) किस्म की खेती करना चाहते हैं, तो इस किस्म के बीज का 4 किलो का पैकेट फिलहाल 6 फीसदी की छूट के साथ 800 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा. इसे खरीद कर आप आसानी से मूंग की खेती कर सकते हैं. साथ ही अच्छी कमाई भी कर सकते हैं.

कैसे और कब करें मूंग की खेती

मूंग की खेती के लिए खेत की तैयारी बहुत महत्वपूर्ण है. बुवाई के पहले खेत की दो से तीन बार जुताई करें. उसके बाद ढेलों को कुचलने और खरपतवारों को नष्ट करने के लिए हल्की जुताई करें. मूंग दाल के बीज बोने की विधि में मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए. खरीफ की बुवाई के लिए पौधे से पौधे की दूरी 10 सेमी और पंक्ति की दूरी 30 सेमी रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही खरीफ मूंग की खेती के लिए सबसे अच्छा समय बरसात का होता है. बता दें कि खरीफ में मूंग की बुवाई जून के आखिरी हफ्ते और जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में की जाती है. 

MORE NEWS

Read more!