Heat Stress: बाहर से हरी, अंदर से बीमार! गर्मी कैसे चुपचाप खत्म कर रही फसलों की 'ताकत'

Heat Stress: बाहर से हरी, अंदर से बीमार! गर्मी कैसे चुपचाप खत्म कर रही फसलों की 'ताकत'

बढ़ता तापमान अब फसलों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है. हीट स्ट्रेस का असर तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन यह पौधों के अंदर पोषक तत्वों का प्रवाह, परागण और वृद्धि को प्रभावित करता है. 35°C के बाद फसलें धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं. विशेषज्ञ किसानों को काओलिन स्प्रे, शेड नेट और सही बुवाई समय अपनाने की सलाह दे रहे हैं.

हीट स्ट्रेसहीट स्ट्रेस
प्राची वत्स
  • Noida,
  • May 07, 2026,
  • Updated May 07, 2026, 10:45 AM IST

आजकल बढ़ती गर्मी सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि फसलों के लिए भी बड़ा खतरा बनती जा रही है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि गर्मी का असर तुरंत दिखाई नहीं देता. खेत में फसल ऊपर से हरी-भरी और ठीक नजर आती है, लेकिन अंदर ही अंदर वह कमजोर होने लगती है. किसान को जब तक नुकसान समझ आता है, तब तक पैदावार पर असर पड़ चुका होता है.

35 डिग्री के बाद शुरू हो जाता है ‘साइलेंट अटैक’

विशेषज्ञों के अनुसार जब तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचता है, तब फसलों पर हीट स्ट्रेस यानी गर्मी का दबाव बढ़ने लगता है. यह ऐसा खतरा है जो बिना शोर या दिखाई दिए धीरे-धीरे फसल को नुकसान पहुंचाता है. पौधों के अंदर कई जरूरी चीजें प्रभावित होने लगती हैं.

सबसे पहले परागण यानी पोलिनेशन कमजोर हो जाता है, जिससे फूल सही तरीके से फल या दाने में नहीं बदल पाते. इसके बाद पौधों के छोटे-छोटे छेद, जिन्हें स्टोमेटा कहा जाता है, बंद होने लगते हैं. इससे पौधे में पानी और पोषक तत्वों का प्रवाह रुकने लगता है. धीरे-धीरे पौधा कमजोर पड़ जाता है और उत्पादन कम हो जाता है.

क्यों बढ़ रहा है खतरा?

पहले गर्मी कुछ दिनों के लिए पड़ती थी, लेकिन अब जलवायु परिवर्तन के कारण लंबे समय तक तेज तापमान बना रहता है. यही वजह है कि हीट स्ट्रेस अब खेती के लिए सबसे बड़ा “खतरा” बन चुका है. इसका असर गेहूं, सब्जियों, फलों और दालों जैसी कई फसलों पर साफ देखने को मिल रहा है.

समझदार किसान ऐसे बचा रहे हैं फसल

कई किसान अब नई तकनीकों और छोटे-छोटे उपायों से अपनी फसल को गर्मी से बचाने की कोशिश कर रहे हैं. खेतों में काओलिन क्ले स्प्रे का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पौधों पर गर्मी का असर कम पड़ता है. कुछ किसान शेड नेट लगाकर फसलों को सीधी धूप से बचा रहे हैं.

इसके अलावा हीट-टॉलरेंट यानी गर्मी सहने वाली किस्मों का चयन और बुवाई की तारीख बदलना भी काफी मददगार साबित हो रहा है. सही समय पर किया गया छोटा कदम किसानों की पूरी फसल बचा सकता है.

समय रहते तैयारी जरूरी

विशेषज्ञ मानते हैं कि अब खेती सिर्फ मेहनत से नहीं, बल्कि मौसम की समझ से भी चलेगी. अगर किसान समय रहते गर्मी के खतरे को समझ लें और तैयारी कर लें, तो पैदावार को काफी हद तक बचाया जा सकता है. क्योंकि कई बार फसल का सबसे बड़ा दुश्मन वही होता है, जो दिखाई ही नहीं देता.

ये भी पढ़ें: 

पटना में सम्राट का बड़ा दांव, गांधी मैदान में मंत्रियों की जोरदार एंट्री, 27 से 28 मंत्री ले सकते हैं शपथ
Cow Disease: गर्मियों में भरपूर दूध देगी गाय, लेकिन, पहले तीन बीमारियों से बचाव के करें उपाय

MORE NEWS

Read more!