
राजस्थान की नागौर मंडी पान, मेथी (कशूरी मेथी) के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. लेकिन इस बार नागौर का जीरा राजस्थान में सबसे महंगा बिका. जीरे के बाद मूंग भी नागौर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में सबसे मंहगा बिका.
नागौर की विशिष्ट मंडी में मंगलवार को मूंग का भाव 11450 रुपये प्रति क्विंटल रहा. इससे किसानों के चेहरे पर खुशी दौड़ गई क्योंकि उन्हें अपनी उपज की अच्छी कमाई मिली. नागौर का जीरा पूरे देश में मशहूर है जिसे पिछले कुछ महीनों से अच्छा भाव मिल रहा है.
मूंग की भी यही स्थिति है. किसानों को हर बार मूंग केवल सात हजार से ऊपर नहीं बिकता था. लेकिन इस बार अधिक कमाई हुई है. आज पूरे राजस्थान में नागौर की विशिष्ट मंडी मेड़ता चर्चा में आ गई है.
पूरे राजस्थान में मेड़ता की मंडी में मूंग के किसानों को सबसे अधिक भाव मिले हैं. इससे किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई है. मंडी पहुंचे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा ने बताया कि इस बार बारिश कम हुई थी. बारिश कम होने से पैदावार कम हो गई है.
पैदावार कम होने से मूंग के भावों में भारी उछाल देखा जा रहा है. आगे इसकी मांग बढ़ेगी लेकिन सप्लाई उस मुताबिक नहीं होगी तो दाम और भी बढ़ने की संभावना है. मंगलवार को भी किसानों को मंडी में अच्छी कीमत मिली. जीरे के भाव में भी बहुत उछाल है.
पूरे जिले की विशिष्ट मूंग मंडी में रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है. इसके अगले दिन सोमवार को मूंग के 16000 कट्टों की आवक हुई. आवक अधिक होने से मंडी के हर ब्लॉक में मूंग की भारी खेप देखने को मिली. मंडी में मूंग और जीरे में बराबर की तेजी है.
इस बारे में व्यापारी और उद्योग संघ के अध्यक्ष हस्तीमल घोषी ने बताया कि दिवाली होने से मेड़ता मंडी से व्यापारी मूंग दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में लेकर जा रहे हैं. जीरे की भी खूब खरीद हो रही है.
मेड़ता के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेमाराम बेड़ा ने कहा कि मेड़ता की मंडी में हर जगह पर मूंग ही मूंग है. आज (मंगलवार) के मूंग के भावों ने इतिहास रच दिया. पूरे प्रदेश में नागौर की मेड़ता की विशिष्ट मंडी के भाव 11450 हजार प्रति क्विंटल रहे हैं. इस बढ़े भाव ने किसानों के चहेरे पर खुशी ला दी है. जीरा किसान भी खुश हैं.
आपको बता दें कि इस बार बारिश कम हुई थी. इसके चलते पैदावार भी कम हुई थी. यही वजह है कि मूंग के भाव तेज चल रहे हैं. आने वाले समय में किसानों की और भी अच्छी कमाई हो सकती है. किसान अपनी उपज से बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. जीरे के साथ भी यही बात देखी जा रही है.