Poultry Egg: अंडा उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के लिए सेमिनार में श्रीनिवासा ग्रुप ने दिए टिप्स 

Poultry Egg: अंडा उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के लिए सेमिनार में श्रीनिवासा ग्रुप ने दिए टिप्स 

पोल्ट्री से जुड़े श्रीनिवासा ग्रुप ने पोल्ट्री में लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए पोल्ट्री फार्मर को जागरुक करने का अभि‍यान शुरू किया है. इसके तहत पहले टेक्निकल एक्सपर्ट के साथ बात की जाएगी, और फिर यही एक्सपर्ट आगे जाकर आम पोल्ट्री फार्मर के साथ बात करेंगे और उन्हें उनके ही तरीके से उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के टिप्स देंगे. 

नासि‍र हुसैन
  • NEW DELHI,
  • Oct 27, 2024,
  • Updated Oct 27, 2024, 3:24 PM IST

पोल्ट्री फार्मर का मुनाफा तभी बढ़ेगा जब अंडा उत्पादन लागत कम आए और साथ में प्रोडक्शन भी बढ़े. हालांकि मुर्गी हर रोज एक अंडा देती है, लेकिन जरूरी ये है कि वो ज्यादा से ज्यादा दिन दे. क्योंकि अभी तक होता ये है कि कोई भी मुर्गी साल के 365 दिन अंडा नहीं देती है. श्रीनिवासा ग्रुप के एमडी सुरेश चित्तुरी का कहना है कि आज जरूरत इस बात की है कि कैसे एक आम पोल्ट्री फार्मर को ये बताया जाए कि कैसे वो लागत कम करने के साथ ही उत्पादन को बढ़ा सकते हैं. हालांकि इस तरह के टिप्स तकनीकी होते हैं, लेकिन हमने इसे समझाने का एक तरीका निकाला है. 

इसके लिए हमने तीन की सेमिनार आयोजित की थी. इस सेमिनार में टेक्निनकल एक्सपर्ट को बुलाया गया था. ये वो एक्सपर्ट हैं जो ज्यादातर वक्त पोल्ट्री फार्मर के संपर्क में रहते हैं. इस दौरान देश-विदेश से आए टेक्निोकल एक्सपर्ट ने अंडे की लागत घटाने और प्रोडक्शन बढ़ाने पर चर्चा की. अपने-अपने सुझाव एक-दूसरे के साथ साझा किए. अब आगे जाकर यही एक्सपर्ट पोल्ट्री फार्मर के साथ जाकर इन सुझावों को शेयर करेंगे.  

ये भी पढ़ें: मैंने कभी नहीं खाया दिल्ली का पनीर...दिवाली से पहले डेयरी मंत्री ने बताई वजह

ज्यादा अंडे लेने के लिए खुश रखनी होगी मुर्गी

एमडी सुरेश चित्तुरी ने किसान तक को बताया कि अंडे का उत्पादन पूरी तरह से मुर्गी के खुश रहने पर टिका होता है. आप मुर्गी को जितना खुश रखेंगे मुर्गी उतना ज्यादा अंडा देगी. जैसे सबसे पहले आपको करना चाहिए कि मुर्गी को हमेशा हेल्दी रखें. मतलब मुर्गी को कोई भी छोटी-बड़ी बीमारी ना लगने दें. इसके लिए अच्छे से मुर्गियों की देखभाल और बायो सिक्योरिटी का पालन करना बहुत जरूरी है. दूसरी अहम बात ये है कि मुर्गियों को अच्छी क्वालिटी का फीड खाने को दें. ऐसा नहीं कि चार पैसे बचाने के लिए हमने खराब फीड खरीद लिया. आज पोल्ट्री सेक्टर में इतनी टेक्नोलॉजी आ चुकी है कि आप फीड के बारे में हर तरह की जांच करा सकते हैं. पीने के पानी का भी बहुत खास ख्याल रखें. बहुत सारी बीमारियां तो सिर्फ पानी से ही आती हैं. 

मुर्गियों की ब्रीड का चुनाव सोच-समझकर करें 

सुरेश चित्तुरी ने बताया कि लेयर बर्ड में ब्रीड की बात करें तो अब बहुत अच्छी ब्रीड आ रही हैं. हाईलैंड ऐसी ही एक ब्रीड है. हम खुद भी बीते 5 साल से इस ब्रीड पर काम कर रहे हैं. इस ब्रीड के बाद से प्रति अंडे पर 10 ग्राम फीड लागत कम हो गई है. इतना ही नहीं कुल अंडों की बात करें तो 25 अंडे का प्रोडक्शन भी बढ़ गया है. 

ये भी पढ़ें:मदर डेयरी और उत्तराखंड ने लांच किया गिर-बद्री गाय के दूध से बना घी और ट्रेसेबिलिटी सिस्टम

 

MORE NEWS

Read more!