
नई दिल्ली में 12 फरवरी से डेयरी एक्सपो का आयोजन यशोभूमि, द्वारका में किया जा रहा है. एक्सपो में देश के साथ ही विदेशी डेयरी कंपनी भी हिस्सा ले रही हैं. एक्सपो में डेयरी प्रोडक्ट से लेकर पशुपालन तक की जानकारी दी जा रही है. एक्सपो के दौरान ही एक बड़ा ऐलान किया गया है. साल 2027 में इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (IDF) और इंडियर डेयरी एसोएिशन (IDA) मिलकर इंटरनेशनल डेयरी समिट का आयोजन करेंगे. ये एक बड़ा आयोजन होगा. जहां देश ही नहीं डेयरी से जुड़ी विदेशी कंपनियां भी हिस्सा लेंगी. डेयरी एक्सपर्ट और साइंटिस्ट आएंगे. डेयरी से जुड़ी टेक्नोलॉजी पर बात होगी.
पशुपालन में लागत कम करने और दूध की क्वालिटी बढ़ाने के बारे में बात होगी. इतना ही नहीं डेयरी प्रोडक्ट की पैकेजिंग पर भी समिट के दौरान खास बात होगी. समिट को लेकर एक्सपो में IDF और IDA के बीच एक एग्रीमेंट भी साइन हुआ है. एक्सपो में इसकी घोषणा IDA के प्रेसिडेंट डॉ. सुधीर सिंह ने की है. गौरतलब रहे इससे पहले साल 2022, नोएडा, यूपी में इंटरनेशनल डेयरी समिट का आयोजन किया गया था.
IDA प्रेसिडेंट सुधीर कुमार सिंह ने भारत और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच घोषित अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट पर बोलते हुए कहा कि इस एग्रीमेंट से भारत के डेयरी सेक्टर को कोई खतरा नहीं है. हमारे डेयरी किसान सुरक्षित हैं. परेशानी वाली कोई बात नहीं है. रहा सवाल ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स (DDGS) का तो हमारे यहां पशुओं के चारे में शामिल करने के लिए इसका इंपोर्ट लिमिटेड है. और इससे भारतीय किसानों या दूध उत्पादन करने वालों पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. हम किसानों को भरोसा दिलाते हैं कि भारत सरकार और इंडियन डेयरी एसोसिएशन दोनों ही उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध हैं.
नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने डेयरी एक्सपो के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि भारत के डेयरी किसानों की बेमिसाल लगन और कड़ी मेहनत भारत को न्यूट्रिशन सिक्योरिटी और एक मजबूत देश बनाने में उनके योगदान का सबूत है, जो एक कॉन्फिडेंट और प्रोग्रेसिव “न्यू इंडिया” के विजन को दिखाता है. वहीं उन्होंने एक्सपो के बारे में बात करते हुए बताया कि कॉन्फ्रेंस में एक बड़े लेवल की एग्जिबिशन भी है जहां बड़ी डेयरी और दूध प्रोडक्शन कंपनियां डेयरी प्रोडक्ट्स, एडवांस्ड मशीनरी और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी दिखा रही हैं.
PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत
Economic Survey: कृषि क्षेत्र की धीमी चाल, डेयरी-पोल्ट्री और मछली पालन ने कैसे ली ऊंची उड़ान?