
आईवीआर, बरेली, एनडीआरआई, करनाल (हरियाणा) गाय से बच्चा पैदा कराने की एक खास तकनीक में कामयाबी हासिल कर चुके हैं. पशुओं से जुड़े कुछ और दूसरे रिसर्च सेंटर भी इस तकनीक पर काम कर रहे हैं. लेकिन इसके साथ ही एक बड़ी चर्चा छिड़ गई है. तकनीक की कामयाबी को देखते हुए इसे छुट्टा पशुओं पर इस्तेमाल करने की चर्चा हो रही है. एनिमल साइंस से जुड़े साइंटिस्ट की सलाह है कि इस तकनीक को छुट्टा पशुओं पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए, ऐसा होने से छुट्टा पशु भी उत्पादन करने वाले बन जाएंगे. उनकी उपयोगिता बढ़ जाएगी. बच्चा पैदा कराने के लिए हर एक छुट्आ मादा गाय को इस्तेमाल किया जा सकेगा.
इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि देश में दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ जाएगी. अभी देश में दुधारू पशुओं की संख्या करीब 30 करोड़ है, लेकिन इसमे से करीब 10 करोड़ ही दूध देते हैं. 20 करोड़ पशु किसी न किसी वजह से दूध देने लायक नहीं है. ऐसे 20 करोड़ पशुओं के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है. ओवम पिक अप (OPU) इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) नाम की इस तकनीक की मदद से छुट्टा पशुओं को मां बनाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय
ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स