Poultry Egg: दक्षि‍ण के तीन राज्यों के बाद अब महाराष्ट्र बन सकता है बड़ा पोल्ट्री बाजार 

Poultry Egg: दक्षि‍ण के तीन राज्यों के बाद अब महाराष्ट्र बन सकता है बड़ा पोल्ट्री बाजार 

पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो ऐग प्रोडक्शन के मामले में महाराष्ट्र सातवें नंबर पर है, लेकिन क्वालिटी के मामले में दूसरे राज्यों को पीछे छोड़ रहा है. जबकि अंडा खाने के मामले में महाराष्ट्र 15वें नंबर पर है. जबकि एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 13 इलाकों में बर्ड फ्लू फ्री अंडा और चिकन बिक रहा है. एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि महाराष्ट्र ही बर्ड फ्लू पर पूरी तरह से काबू पाने की कोशिश में लगा हुआ है. 

मुर्गियों को खिलाएं ये चारामुर्गियों को खिलाएं ये चारा
नासि‍र हुसैन
  • NEW DELHI,
  • Aug 25, 2024,
  • Updated Aug 25, 2024, 2:09 PM IST

तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र पोल्ट्री का बड़ा बाजार बन सकता है. इतना ही नहीं महाराष्ट्र के पुणे और सतारा जिले से अंडों का एक्सपोर्ट भी बढ़ सकता है. हालांकि अभी ऐग एक्सपोर्ट के मामले में तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडू और आंध्र प्रदेश सबसे आगे हैं. रूस-उक्रेन वॉर के बाद भारत से ऐग एक्सपोर्ट बढ़ा भी है तो इन्हीं चार राज्यों से. लेकिन कुछ वजह ऐसी हैं जिसके चलते महाराष्ट्र के इन दो राज्यों में अंडे-चिकन का उत्पादन बढ़ने के साथ ही एक्सपोर्ट की डिमांड भी बढ़ेगी. 

हालांकि एक सच्चाई ये भी है कि देश में बर्ड फ्लू का पहला केस भी यहीं की पोल्ट्री में आया था. इसके बाद ही देश के दूसरे हिस्सों में फैला था. लेकिन केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की मानें तो अब महाराष्ट्र ने पोल्ट्री की बीमारियों पर बहुत कंट्रोल कर लिया है. मंत्रालय के साथ ही विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) ने भी महाराष्ट्र के कुछ इलाकों को बीमारी रहित होने का सर्टिफिकेट दे दिया है. 

ये भी पढ़ें: A1-A2 Ghee Ban: अब बाजार में A1 और A2 के नाम से नहीं बिकेगा घी-मक्खन, FSSAI ने लगाई रोक

इसलिए महाराष्ट्र पर लगी हैं पोल्ट्री सेक्टर की निगाहें 

2006 में आए बर्ड फ्लू के बाद से लगातार महाराष्ट्र् में पोल्ट्री और पोल्ट्री प्रोडक्ट की क्वालिटी पर काम हो रहा है. यही वजह है कि पोल्ट्री एक्सपर्ट जल्द ही महाराष्ट्र के घरेलू और एक्सपोर्ट की डिमांड पूरी करने वाला बड़ा बाजार बनने की उम्मीद लगा रहे हैं. एक्सपोर्ट के मामले में इसलिए, क्योंकि खाने-पीने के एनिमल प्रोडक्ट के एक्सपो र्ट के दौरान सबसे पहले यही देखा जाता है कि इनका जो सोर्स है उसे कोई बीमारी तो नहीं थी.

और ऐग एक्सपोर्ट के मामले में ये गारंटी अभी तक तमिलनाडू, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्रा प्रदेश देते रहे हैं. लेकिन जिस तरह से क्वालिटी के मामले में महाराष्ट्र में लगातार काम हो रहा है उससे तो ये उम्मीद की जा रही है कि भारतीय अंडे के विदेशी खरीदार अब महाराष्ट्र का रुख भी करने लगे हैं. उसकी एक वजह ये है कि पुणे और सतारा जिले के 13 इलाके जबकि बर्ड फ्लू फ्री घोषित किए गए हैं. देशभर में सबसे ज्यादा 13 इलाके महाराष्ट्र में हैं. 

ये भी पढ़ें: Dairy Milk: गाय-भैंस का दूध निकालते वक्त आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, खराब हो जाता है दूध

महाराष्ट्र में कुल उत्पादन का 5.42 फीसद होता है अंडा

साल 2022-23 की रिपोर्ट बताती है कि महाराष्ट्र में देश के कुल अंडा उत्पादन का 5.42 फीसद ही अंडा होता है. आंध्रा प्रदेश, तमिलनाडू, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और हरियाणा के बाद महाराष्ट्र  का सातवां नंबर आता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि हर साल महाराष्ट्र में अंडा उत्पादन बढ़ रहा है. रिपोर्ट बताती है कि 2022-23 में सात हजार करोड़ से ज्यादा अंडों का उत्पादन महाराष्ट्र में हुआ था. लेकिन प्रति व्यक्ति अंडे खाने के मामले में महाराष्ट्र बहुत पीछे है. महाराष्ट्र में हर साल का प्रति व्यक्ति औसत 56 अंडे का है. जबकि देश में प्रति व्यक्ति औसत 101 अंडों का है.
 

 

MORE NEWS

Read more!