Tree Fodder: हरे चारे और जमीन की कमी है तो लगाएं ये पेड़, बकरियों को खूब मिलेगी खुराक 

Tree Fodder: हरे चारे और जमीन की कमी है तो लगाएं ये पेड़, बकरियों को खूब मिलेगी खुराक 

Tree Fodder केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मथुरा के साइंटिस्ट हरे चारे की कमी के दौरान कुछ खास पेड़ों की पत्तियां खिलाने की सलाह देते हैं. पेड़ों की पत्तिेयां हरे चारे की कमी को तो पूरा करती ही हैं, साथ ही बकरियों को इनसे पोषक तत्व भी खूब मिलते हैं.

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Apr 17, 2026,
  • Updated Apr 17, 2026, 11:37 AM IST

छोटे पशु भेड़-बकरी ही नहीं गाय-भैंस के लिए भी चारे की कमी बहुत ज्यादा है. और परेशानी की बात ये है कि चारे की कमी दिन-बा-दिन बढ़ती ही जा रही है. यहां तक की अब तो ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि चारा लगाने के लिए जमीन ही कम पड़ने लगी है. भेड़-बकरी पालन करना मुश्किल हो गया है. बकरे-बकरियों को सस्ता और पौष्टि क चारा नहीं मिल पा रहा है. और अब ये परेशानी किसी खास दो-चार महीने की नहीं रही है, अब साल के 12 महीने हरा चारा मिलना मुश्किल हो जाता है. 

एनीमल एक्सपर्ट का कहना है कि हरे चारे की कमी को देखते हुए ही हे और साइलेज तैयार किए जाते हैं. लेकिन खासतौर पर बकरियां खुद डाल से तोड़कर हरा चारा खाना ज्या‍दा पसंद करती हैं. इसलिए बकरी पालन में फसल चक्र यानि चारा चक्र की बात कही जाती है. अगर फसल चक्र का पालन किया जाता है तो फिर बकरी पालन में हरे चारे की कमी नहीं आती है.

पेड़ों से पूरी होगी चारे की कमी 

सीआईआरजी के सीनियर साइंटिस्ट का कहना है कि जमीन पर पड़े चारे के मुकाबले बकरी डाल से तोड़कर खाना पसंद करती है. इसमे बकरी को एक खास खुशी भी महसूस होती है. अगर मैदान में हरा चारा नहीं है तो हम नीम, गूलर, अरडू आदि पेड़ की पत्तियां खिला सकते हैं. अगर स्वाद और पसंद की बात करें तो बकरियां इन्हें खाना खूब पसंद करते हैं. सर्दियों में तो खासतौर पर नीम की पत्तियां खाना बहुत पसंद करती हैं.

पेड़ों से निकला हरा चारा उस वक्त और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है जब हरा फसली चारा मिलना मुश्किल होता है. और एक खास बात ये कि पेड़ों की पत्तियां बकरियों के सिर्फ पेट ही नहीं भरती हैं, बल्कि जड़ी-बूटी का काम भी करती हैं. जैसे नीम पेट को फायदा पहुंचाता है. दूसरा ये कि फसली हरे चारे में पानी की मात्रा बहुत होती है. इससे डायरिया होने का डर बना रहता है. जबकि पेड़ों में पानी कम होता है तो डायरिया की संभावना ना के बराबर रहती है.

इन पेड़ों की पत्तिियां करेंगी दवाई का काम 

सीआईआरजी की साइंटिस्ट का कहना है कि अमरुद, नीम और मोरिंगा में टेनिन कांटेंट और प्रोटीन की मात्रा बहुत होती है. अगर वक्त पर हम तीनों पेड़-पौधे की पत्तियां बकरियों को खिलाते हैं तो उनके पेट में कीड़े नहीं होंगे. पेट में कीड़े होना बकरे और बकरियों में बहुत ही परेशान करने वाली बीमारी है. पेट में अगर कीड़े होंगे तो उसके चलते बकरे और बकरियों की ग्रोथ नहीं हो पाएगी. पशुपालक जितना भी बकरे और बकरियों को खिलाएगा वो उनके शरीर को नहीं लगेगा. खासतौर पर जो लोग बकरियों को फार्म में पालते हैं और स्टाल फीड कराते हैं उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना होगा.  

ये भी पढ़ें- Breed Production: OPU-IVF से मां बनेंगी सड़क-खेतों में घूमने वाली छुट्टा गाय

ये भी पढ़ें- Egg Production: पोल्ट्री फार्म में कैसे बढ़ेगा अंडा उत्पादन, पढ़ें पोल्ट्री एक्सपर्ट के 10 टिप्स

MORE NEWS

Read more!