
लंपी और खुरपका-मुंहपका (FMD) बीमारी को लेकर हाई अलर्ट जारी हो चुका है. एफएमडी के बारे में तो ये आशंका जताई जा रही है कि इसका असर पूरे देश में देखा जा सकता है. वहीं लंपी देश के 220 जिलों में अपना असर दिखा सकती है. दोनों ही संक्रमण वाली बीमारियां हैं. इसमे अगर एफएमडी की बात करें तो ये गाय-भैंस के साथ ही उनके बछड़ों पर भी असर डालती है. बछड़ों के हार्ट पर इसका असर देखा जाता है. बड़े पशुओं की तरह से ही बछड़ों को भी उतनी ही परेशानी उठानी पड़ती है.
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि बछड़ों में ये कम ही होती है, लेकिन जब होती है तो बड़े पशु के जैसी परेशानियां बछड़ों को उठानी पड़ती है. खासतौर पर सर्दियों में इसकी होने की आशंका ज्यादा रहती है. इसलिए बछड़ों के शेड में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है.
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि FMD अगर बछड़ों में होती है तो वो उनके हॉर्ट को भी प्रभावित करती है. ऐसा होने पर बछड़ों की मौत तक हो जाती है. इसलिए जहां भी FMD संक्रमण फैला हो या फैलने की आशंका हो तो वहां बछड़ों की खास देखभाल करनी चाहिए. अगर बछड़ों में लक्षण दिखाई दें तो बछड़ों के शेड में भी दवाई का छिड़काव जरूरी हो जाता है. संक्रमण फैलते ही तेज बुखार के साथ मुंह और पैर में छाले हो जाते हैं. ऐसे कुछ लक्षण दिखाई देने पर फौरन ही शेड में ये जरूरत काम शुरू कर देने चाहिए.
ये भी पढ़ें-
Analog Paneer: AIIMS की डॉ. पिंकी बोलीं खा सकते हैं एनालॉग पनीर, लेकिन ध्यान रखें ये बात
Honey Production: शहद उत्पादन में आगे बढ़ रहा, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कम हुए दाम