Animal Fodder: गर्मी ही नहीं हर मौसम में जरूरी है पशुओं के लिए चारे और पानी का बैलेंस

Animal Fodder: गर्मी ही नहीं हर मौसम में जरूरी है पशुओं के लिए चारे और पानी का बैलेंस

Animal Fodder हरे चारे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है. यही पानी की मात्रा पशुओं के पेट को खराब करती है. क्योंकि सर्दियों के दौरान हरा चारा भरपूर मात्रा में मिल जाता है. इसलिए बहुत सारे पशुपालक दिनभर पशुओं को हरा चारा ही खि‍लाते हैं. लेकिन ज्यादा मात्रा में सीधे हरा चारा खि‍लाना पशुओं को नुकसान पहुंचाता है.

Cow Grant Scam RajasthanCow Grant Scam Rajasthan
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Sep 02, 2026,
  • Updated Sep 02, 2026, 9:00 AM IST

ऐसा कहा और माना जाता है कि गर्मियों के दौरान पशुओं को पानी खूब पिलाना चाहिए. गर्मियों में पशुओं को पानी की बहुत जरूरत होती है. क्योंकि पानी की कमी होते ही पशु बीमार होने लगते हैं. ये बात सही है, लेकिन ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ गर्मियों पर ही लागू होती है. सर्दियों और बरसात के दौरान भी पशुओं को पानी की बहुत जरूरत होती है, लेकिन ये जरूरी है कि पशुओं के चारे और उन्हें पिलाए जा रहे पानी में बैलेंस बनाकर रखा जाए. क्योंकि सर्दियों के मौसम में भी पानी की वजह से गाय-भैंस बीमार हो सकती हैं. 

लेकिन दोनों के बीच बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है, अगर चारे और पानी में से किसी एक की भी मात्रा ज्यादा हुई तो पशु की तबियत खराब हो सकती है. वैसे तो हरा चारा ज्यादातर समय महंगा बिकता है, लेकिन सर्दियों के दौरान हरा चारा कम रेट पर आसानी से मिल जाता है. लेकिन सवाल ये है कि इस मौसम के हरे चारे को सुखाए बिना सीधे नहीं खि‍ला सकते हैं. लेकिन फिर भी ज्यादातर पशुपालक इसी गलती को दोहराते हैं और पशुओं को हरा चारा ही ज्यादा खि‍लाते हैं.  

चारे में होता है चार लीटर पानी 

फोडर एक्सपर्ट का कहना है कि सर्दियों के दौरान सुबह के वक्त ओस गिरती है. ओस के चलते चारा गीला हो जाता है. इसके अलावा चारे में भी नमी की मात्रा भरपूर होती है. अगर हरे चारे में पानी की बात करें तो एक किलो हरे चारे में औसत तीन से चार लीटर तक पानी होता है. अब पशुओं को हरा चारा भी खाने को भरपूर दिया जाता है. अगर मामूली से मामूली 10 किलो चारा भी खाने को दिया तो 30 से 40 लीटर तक पानी की पूर्ति तो सिर्फ चारे से ही हो जाती है. इसके अलावा पशुओं को बाड़े में पानी पीने के लिए भी दिया जाता है. अब ऐसे में इसी बात का खास ख्याल रखा जाता है कि पशु हरा चारा कितना खा रहा है और उसे पीने के लिए पानी कितना देना है. 

गाय-भैंस को चाहिए 30-70 लीटर पानी

एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो दूध देने वाली गाय-भैंस के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है. क्योंकि पानी की कमी का असर दूध उत्पादन पर भी पड़ता है. गाय अगर दूध दे रही है तो दिनभर में उसे कम से कम 30 से 50 लीटर पानी पीने के लिए चाहिए. अगर दूध देने वाली भैंस है तो उसे दिनभर में 40 से 70 लीटर पानी की जरूरत होती है. सर्दियों में जमीन से निकला सामान्य पानी पिलाना चाहिए. नल की सप्लाई वाला पानी है तो वो बहुत ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए. करना तो ये चाहिए साफ हौज या बर्तन में सामान्य तापमान वाला पानी पशु के सामने ही रख देना चाहिए, जिससे जब भी उसे प्यास लगे तो वो जरूरत के हिसाब से पी ले. 

पशु के लिए पानी के फायदे 

  • चारा और भोजन पाचने में मददगार होता है. 
  • शरीर के अलग-अलग जरूरतमंद हिस्सों की पूर्ति हो जाती है. 
  • मूत्र के माध्यम से अवांछनीय और विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं.
  • गर्मियों के दौरान पानी शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करता है.
  • दूध में करीब 85 फीसद पानी होता है, इसलिए एक लीटर दूध पर ढाई लीटर पानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Analog Paneer: AIIMS की डॉ. पिंकी बोलीं खा सकते हैं एनालॉग पनीर, लेकिन ध्यान रखें ये बात 

Honey Production: शहद उत्पादन में आगे बढ़ रहा, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कम हुए दाम

MORE NEWS

Read more!