Cow-Buffalo diet: गर्मियों में नहीं घटेगा गाय-भैंस का दूध उत्पादन, रोजाना खि‍लाएं ये खास डाइट 

Cow-Buffalo diet: गर्मियों में नहीं घटेगा गाय-भैंस का दूध उत्पादन, रोजाना खि‍लाएं ये खास डाइट 

Cow-Buffalo dietगाय-भैंस का पालन मुख्य तौर पर दो तरह दूध और बच्चे के उत्पादन के लिए किया जाता है. वहीं भैंस को मीट के लिए भी पाला जाता है. दूध-मीट हो या बच्चा तीनों का ही उत्पादन तभी अच्छा मिलेगा जब गाय-भैंस की ग्रोथ अच्छी होगी. और ग्रोथ होती है बैलेंस डाइट से. 

भैंस की टॉप 4 नस्लेंभैंस की टॉप 4 नस्लें
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Mar 04, 2026,
  • Updated Mar 04, 2026, 9:30 AM IST

गर्मियां शुरू होते ही पशुपालकों की परेशानी बढ़ जाती है. बीमारियों के अलावा सबसे बड़ी परेशानी है दूध उत्पादन का कम होना. एनिमल एक्सपर्ट दूध उत्पादन कम होने की सबसे बड़ी वजह पशुओं को पोषक खुराक का न मिलना. और पोषक खुराक तब बनती है जब पशु की जरूरत और उसके उत्पादन को देखते हुए उसमे हर एक चीज को शामिल किया जाए. लेकिन गर्मियों में सबसे ज्यादा किल्लत हरे चारे की होती है. हरा चारा बाजार में कम हो जाता है. कमी के चलते दाम भी बढ़ जाते हैं. 

जबकि एक्सपर्ट की मानें तो दूध-मीट हो या बच्चा तीनों का ही उत्पादन तभी अच्छा मिलेगा जब गाय-भैंस की ग्रोथ अच्छी होगी. और अच्छी ग्रोथ बनती है बैलेंस डाइट से. बैलेंस डाइट पशुओं के लिए क्यों जरूरी है इसे लेकर लगातार एडवाइजरी भी जारी होती रहती हैं. बैलेंस डाइट होती क्या है. कैसे उत्पादन करने वाले पशुओं को बैलेंस डाइट खि‍लाई जा सकती है. दिनभर के लिए कैसे बैलेंस डाइट का इंतजाम किया जा सकता है. इन्हीं सब सवालों के बारे में इस खबर में बताया जा रहा है. 

बैलेंड डाइट के लिए जरूरी टिप्स 

चारा एक्सपर्ट का कहना है कि हमेशा से चारा उत्पादन के दौरान इस बात का ख्याल रखना है कि किस चारा फसल के साथ कौनसी फसल लगानी है. साथ ही किन दो फसलों के बीच कितना अंतर रखना है. किस हरे चारे के साथ कौनसा हरा चारा मिलाकर खिलाया जाए. सूखा चारा कैसे तैयार किया जाए, सिर्फ इस बात का ख्याल रखने से ही बैलेंस डाइट तैयार हो जाती है. 

ये हैं बैलेंस डाइट खि‍लाने के फायदे 

एनिमल न्यूट्रीशन एक्सपर्ट का कहना है कि गाय-भैंस को हेल्दी रखने, ज्यादा और अच्छा उत्पादन लेने के लिए पशुओं को बैलेंस डाइट खि‍लाना बहुत जरूरी है. क्योंकि बैलेंस डाइट के तहत जब हम हरा चारा पशुओं को खि‍लाते हैं तो वो उनके पाचन को बढ़ावा देता है. वहीं जब सूखा चारा खि‍लाते हैं तो खराब मौसम के दौरान पशुओं को एनर्जी देता है. वहीं पोषण की कमी होने पर साइलेज भरोसेमंद पोषण देने वाला चारा साबित होता है. ऐसे ही जब हम पशुओं की खुराक में मिनरल मिक्चर शामिल करते हैं तो उन्हें पूर्ण पोषण मिलना तय हो जाता है, जिससे पशुओं की ग्रोथ में मदद मिलती है. 

बैलेंस डाइट के लिए जरूरी है हरा चारा 

एक्सपर्ट का कहना है कि नेपियर घास बहुवर्षिय चारे में शामिल है. बहुवर्षिय चारा वो होता है जो एक बार लगाने के बाद लम्बे वक्त तक फसल देता है. अगर आप एक बार नेपियर घास लगाते हैं तो उससे पांच साल तक लगातार हरा चारा ले सकते हैं. लेकिन एनीमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को सिर्फ एक ही तरह के हरे चारे पर नहीं रखा जा सकता है. जैसे अगर पशु को नेपियर घास दे रहे हैं तो उसके साथ दलहनी चारा भी मिला लें. सितम्बर में नेपियर घास के साथ लोबिया उगाया जा सकता है. क्योंकि नेपियर घास में कर्बोहाइड्रेट होता है तो लोबिया में प्रोटीन और दूसरे मिनरल्स शामिल होते हैं. 

Meat Production: पश्च‍िम बंगाल नहीं, UP को द‍िया गया मीट उत्पादन में नंबर वन बनने का टॉरगेट 

PDFA: ये हैं 80 और 30 लीटर दूध देकर ट्रैक्टर जीतने वालीं गाय-भैंस, गांव में हो रहा स्वागत 

MORE NEWS

Read more!