CM योगी का सबसे बड़ा गो संरक्षण प्लान, 7,500 गोशालाओं से जुड़ेंगी युवाओं की टीम, ऐसे बढ़ेगी आय

CM योगी का सबसे बड़ा गो संरक्षण प्लान, 7,500 गोशालाओं से जुड़ेंगी युवाओं की टीम, ऐसे बढ़ेगी आय

UP News: गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने आगे बताया कि पंचगव्य क्लस्टर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने के साथ गो-आधारित उद्योगों को संगठित स्वरूप प्रदान करेंगे. इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की लागत कम होगी. साथ ही गांवों में नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

cm yogi major plan for rural employment model 40 youth team will be linked with 7500 cowsheds in upसीएम योगी का बड़ा ग्रामीण रोजगार मॉडलcm yogi major plan for rural employment model 40 youth team will be linked with 7500 cowsheds in upसीएम योगी का बड़ा ग्रामीण रोजगार मॉडल
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Jun 16, 2026,
  • Updated Jun 16, 2026, 6:39 AM IST

उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण को रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए योगी सरकार बड़ा मॉडल तैयार कर रही है. प्रदेश की 7,500 से अधिक गोशालाओं के जरिए गांवों में पंचगव्य क्लस्टर विकसित किए जाएंगे, जहां 40-40 युवाओं की टीमें उत्पादन और उद्यमिता का जिम्मा संभालेंगी. इस पहल से प्रदेश के करीब तीन लाख युवाओं को स्वरोजगार और आय के अवसर मिलने की संभावना है. महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों और ग्रामीण युवाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी.

पंचगव्य से बनेंगे साबुन, पेंट, खाद और अन्य उत्पाद

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि योगी सरकार का लक्ष्य गोशालाओं को केवल पशु संरक्षण केंद्र तक सीमित न रखकर उन्हें उत्पादन और रोजगार के केंद्र में बदलना है. गांवों में बनने वाले पंचगव्य क्लस्टरों में देसी गायों से प्राप्त दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर के आधार पर जैविक कीटनाशक, जैव उर्वरक, औषधियां, धूपबत्ती, साबुन, पेंट तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री तैयार की जाएगी. इन उत्पादों के विपणन की व्यवस्था भी क्लस्टर स्तर पर विकसित की जाएगी.

गो आधारित उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने आगे बताया कि पंचगव्य क्लस्टर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने के साथ गो-आधारित उद्योगों को संगठित स्वरूप प्रदान करेंगे. इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की लागत कम होगी. साथ ही गांवों में नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

ऐसे काम करेगा मॉडल

श्याम बिहारी गुप्ता के मुताबिक, प्रदेश की 7,500 गोशालाओं को क्लस्टर से जोड़ा जाएगा और प्रत्येक क्लस्टर में 40 युवाओं की टीम रहेगी. ये टीम उत्पादन से लेकर विभिन्न गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेगी. महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई महिलाओं की इसमें सक्रिय भागीदारी रहेगी. वहीं, टीम स्थानीय स्तर पर उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक की व्यवस्था संभालेगी.

ये भी पढ़ें-

जेवर एयरपोर्ट से 170 किसानों ने की लखनऊ की हवाई यात्रा, CM योगी ने बधाई देते हुए कह दी ये बड़ी बात!

EL-Nino: कम बारिश, तेज गर्मी बिगाड़ सकती है पशुओं का हाजमा, करें ये काम 

सरकार ने ज‍िस ऐसफेट को माना था मधुमक्खियों का 'कात‍िल' उसे सिस्टम ने खेतों में कैसे उतारा?

MORE NEWS

Read more!