
मछलियों को आप कितना भी अच्छा और पौष्टि क फीड (दाना) खिला लो, अगर तालाब का पानी सही नहीं है तो फिर फीड का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. ये बात सही है कि फीड से मछलियों की ग्रोथ होती है और दवाईओं से मछलियों की बीमारी दूर होती है. लेकिन जब तालाब का पानी प्रदूषित होगा तो फिर ऐसे में न तो फीड सही तरह से काम करेगा और न ही दवाईयां अपना असर दिखा पाएंगी. मछलियों की बढ़वार (ग्रोथ) के लिए जितना फीड जरूरी है उतना ही तालाब के पानी का हेल्दी होना भी जरूरी है.
क्योंकि पानी के साथ ही मछलियों की हैल्थ जुड़ी होती है, और जब हैल्थ अच्छी होगी तो मछलियां तेजी से ग्रोथ करेंगी. तेजी से उनका वजन बढ़ेगा. उन्हें कोई बीमारी भी नहीं होगी. इतना ही नहीं मछली जितनी फ्रेश और वजनदार होगी उसके उतने ही अच्छे दाम मिलेंगे. इसलिए बरसात से पहले या बरसात के दौरान तालाब के पानी को प्रदूषण मुक्त रखने के उपाय जरूर अपनाएं.
ये भी पढ़ें:
Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन
EL-Nino: डेयरी-पशुपालन पर बढ़ा अल नीनो का खतरा, कम हो सकता है दूध उत्पादन!