25 अगस्त तक यूपी में होगी खूब बारिश उत्तर प्रदेश में मंगलवार से एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. यूपी में बीते 24 घंटे में हुई बारिश की वजह से किसान की सूख रही फसलों को जीवन मिला है, तो वही लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात भी मिली है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो 23 अगस्त को बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बरेली, पीलीभीत के आसपास के इलाकों में भारी से भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
यूपी के पूर्वांचल में भी बारिश से सूख रही धान की फसलों को सहारा मिला है. पूर्वांचल के तराई जिलों को छोड़कर ज्यादा जिलों में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए थे. मंगलवार से शुरू हुई बारिश पूर्वांचल के भी ज्यादातर जिलों में हुई है. वहीं आगामी 24 घंटे में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.
उत्तर प्रदेश में मंगलवार से ही एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो चुका है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है तो वहीं कई जगहों पर भारी बारिश भी हुई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के बस्ती, सिद्धार्थ नगर ,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी से भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में 23 अगस्त (बुधवार) को भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.
उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली,अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के आसपास इलाकों में मौसम विभाग ने बुधवार को गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है. वही इस दौरान रुक-रुक कर बारिश भी होगी.
उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर के आसपास के इलाकों में भारी से भी भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इसके अलावा गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today