UP Weather Today: यूपी में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Today: यूपी में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज झोकेदार हवा भी चल सकती है.

Advertisement
UP Weather Today: यूपी में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्टमार्च के शुरुआती दिनों में मौसम विभाग ने जताई चिंता (File Photo)

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है. मार्च महीने की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है. मौसम विभाग की माने तो मार्च महीने के शुरुआती कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. साथ ही कुछ जगहों पर 30-40 और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा भी चलने के आसार हैं.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 1 मार्च को प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदलने के आसार हैं. शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जगहों पर बारिश होने के साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावनाएं जताई गई है. जबकि इस दौरान पूर्वी यूपी के लगभग अधिकतर जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने का दावा किया गया है. उन्होंने बताया कि अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज झोकेदार हवा भी चल सकती है.

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने आगे बताया कि आगरा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, एटा और फिरोजाबाद में भी बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है. गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मथुरा और संभल में भी बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने के आसार हो सकते हैं. इसके अलावा 2 मार्च को पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों पर बारिश होने के साथ साथ गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है. चार मार्च तक पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम रह सकता है.

ये भी पढे़ं-

यूपी में गेहूं पर 150 रुपए बढ़ा  MSP, योगी सरकार 2275 रुपये प्रति क्विंटल पर कल से करेगी खरीद

Weather News Today: आज और कल देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट्स

 

POST A COMMENT