यूपी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं, कमजोर पड़ा मॉनसून, जानें 9 सितंबर के मौसम का ताजा हाल

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं, कमजोर पड़ा मॉनसून, जानें 9 सितंबर के मौसम का ताजा हाल

UP Weather Today: मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा. वहीं, लखनऊ समेत लगभग 50 से अधिक जिलों में हल्की धूप निकलने के आसार हैं. हालांकि, मॉनसून की विदाई 17 सितंबर तक होती है. इस बार भी तय समय पर विदाई के पूर्वनुमान है. इस दौरान बीच-बीच में छिटपुट बारिश हो सकती है.

Advertisement
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं, कमजोर पड़ा मॉनसून, जानें 9 सितंबर के मौसम का ताजा हाललखनऊ और आसपास के जिलों में आज से साफ हो जाएगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मॉनसून कमजोर पड़ गया है. मौसम केंद्र लखनऊ के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 सितंबर यानी बुधवार से प्रदेश में मॉनसून कमजोर पड़ेगा. आगे एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा कहीं भारी बारिश की संभावना नहीं है. वहीं, बारिश के कमजोर पड़ने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अब धूप खिलेगी. इसके साथ ही प्रदेश भर में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी. 

आज इन जिलों में है हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुुसार, बुधवार को चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर समेत आसपास जिलों में छिटपुट बारिश के पूर्वानुमान हैं. इसके अलावा अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलने के आसार हैं. अगले छह दिन यानी 14 सितंबर तक पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी जिलों के लिए बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.

14 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में होगी बढ़ोतरी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि  बुधवार को उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है, जबकि दूसरे हिस्सों में मौसम सामान्य रह सकता है. उन्होंने बताया कि 11 से 14 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी के संकेत हैं.

लखनऊ में आज साफ रहेगा मौसम 

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा. वहीं, लखनऊ समेत लगभग 50 से अधिक जिलों में हल्की धूप निकलने के आसार हैं. हालांकि, मॉनसून की विदाई 17 सितंबर तक होती है. इस बार भी तय समय पर विदाई के पूर्वनुमान है. इस दौरान बीच-बीच में छिटपुट बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

Weather Alert: एक साथ कई वेदर सिस्‍टम होंगे एक्टिव, ओडिशा में बहुत भारी बारिश का खतरा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

बिहार में बाढ़ संकट के बीच राहत: गंगा, गंडक, कोसी और पुनपुन के जलस्तर में गिरावट, 13 जिले अब भी प्रभावित

POST A COMMENT