Weather News: अगले कुछ दिनों में शुरू होगा शीतलहर का प्रकोप, IMD का पूर्वानुमान

Weather News: अगले कुछ दिनों में शुरू होगा शीतलहर का प्रकोप, IMD का पूर्वानुमान

शीतलहर के अलावा IMD ने कोहरे की भी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल.

Advertisement
Weather News: अगले कुछ दिनों में शुरू होगा शीतलहर का प्रकोप, IMD का पूर्वानुमानशीतलहर का प्रकोप

दिसंबर के पहले हफ्ते में देश के कई राज्यों में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शीतलहर को लेकर पूर्वानुमान लगाया है. दरअसल, IMD ने शीतलहर, कोहरे और बारिश को लेकर दो हफ्ते के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, दिसंबर के ठंड के मौसम में प्रवेश करते ही भारत के कुछ हिस्सों में तेज चल रही हवाओं ने ठिठुरन थोड़ी बढ़ा दी है. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है. साथ ही बीते दिन आए फेंगल तूफान के चलते दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना अभी बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल.

दिल्ली-NCR में लुढ़केगा पारा

दिल्ली-एनसीआर पिछले कई दिनों से सुबह-सुबह चल रही तेज हवाओं से सर्दी का असर देखने को मिल रहा है. वहीं, IMD ने अगले कुछ दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, आज यानी 7 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है.

ये भी पढ़ें:- ठंडी हवाओं से दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, कई जगहों पर बारिश का अलर्ट

घना कोहरा छाने की संभावना

शीतलहर के अलावा IMD ने कोहरे की भी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है, खास तौर पर 7 दिसंबर की रात से 10 दिसंबर की सुबह तक. इससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है, जिससे लोगों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, जैसे-जैसे दिसंबर का दूसरा सप्ताह आगे बढ़ेगा, गंगा के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की संभावना कम होती जाएगी.

शीतलहर शुरू होने की संभावना

वहीं, दिसंबर के दूसरे में शीतलहर की स्थिति की संभावना है, खासकर उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में. पूर्वानुमान अवधि के उत्तरार्ध में पंजाब, हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की संभावना कम है. बता दें कि इस शीतलहर से किसानों को फायदा होगा. क्योंकि रबी सीजन की कई फसलें कम सर्दी की वजह से नुकसान झेल रही हैं.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी और बारिश हो रही है. वहीं, निचले इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. श्रीनगर समेत यहां ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है. इसके अलावा हिमाचल के कुछ इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. इस बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर की संभावना बढ़ जाएगी.

यहां हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने के आसार है, इसमें केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है, इसमें तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है.

POST A COMMENT