ठंडी हवाओं से दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, कई जगहों पर बारिश का अलर्ट

ठंडी हवाओं से दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, कई जगहों पर बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में चल रही तेज हवाओं से सर्दी असर देखने को मिल रहा है. वहीं, IMD ने अगले कुछ दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है. साथ ही कश्मीर घाटी में ऊपरी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी और बारिश हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल.

Advertisement
ठंडी हवाओं से दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, कई जगहों पर बारिश का अलर्टइन राज्यों में बढ़ी ठिठुरन

दिसंबर के पहले हफ्ते में देश के कई राज्यों में ठंड तेज होती जा रही है. दिल्ली- NCR सहित यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में सर्दी का असर बढ़ रहा है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में तेज चल रही हवाओं ने ठिठुरन थोड़ी बढ़ा दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने का पूर्वानुमान लगाया है. इसी के साथ यहां कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है. साथ ही बीते दिन आए फेंगल तूफान के चलते दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना अभी बनी हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल.

दिल्ली-NCR में लुढ़केगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में चल रही तेज हवाओं से सर्दी असर देखने को मिल रहा है. वहीं, IMD ने अगले कुछ दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, आज यानी 6 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें:- यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना, अब पड़ेगी कड़ाके वाली सर्दी, पढ़िए मौसम का ताजा अपडेट

कश्मीर घाटी में बर्फबारी जारी

कश्मीर घाटी में ऊपरी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी और बारिश हो रही है. वहीं, निचले इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. गुरुवार को भी क्षेत्र में मौसम ऐसा ही बना रहा. श्रीनगर समेत यहां ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है. इसके अलावा हिमाचल के कुछ इलाकों में भी हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. इस बर्फबारी से मैदानी इलाकों के ठंड में इजाफा हो सकता है.

पंजाब हरियाणा कोहरे का अलर्ट

पंजाब और हरियाणा में अगले दो दिनों में तेज उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है. IMD के अनुसार, 7 और 8 दिसंबर को दक्षिणी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है. 

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होने के आसार है, इसमें केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है, इसमें तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है.

POST A COMMENT