किसानों को एक सप्ताह में 15.16 करोड़ रुपये वापस मिलेंगेउत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कृषि यंत्र वितरण योजना (Agricultural Machinery Subsidy Scheme) के लाभ पाने से वंचित किसानों द्वारा बुकिंग के समय जमा की गई टोकन मनी की राशि वापस लौटाने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों को एक सप्ताह में यह कार्यवाही पूरी करने को कहा गया है. इस दौरान कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने लक्ष्य के सापेक्ष अच्छा प्रदर्शन न करने वाले योजना अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और कड़े निर्देश दिए.
कृषि मंत्री शाही ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों की बुकिंग कराने वाले जिन किसानों को कृषि यंत्र नहीं मिल पाए थे, उन 38,568 कृषकों की 15.16 करोड़ रुपये की टोकन मनी बुकिंग धनराशि उनके खातों में वापस कर दी गई है. इसके साथ ही, गत वर्ष 2024-25 व 2023-24 के 9,837 किसानों की 3.57 करोड़ रुपये की धनराशि भी उनके खातों में वापस भेजने की कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी.
उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना के तहत भी पोर्टल खोल दिया गया है. इच्छुक किसान agriculture.up.gov.in पर 10 अगस्त तक बुकिंग कर सकते हैं. इसकी ई-लॉटरी 10 अगस्त को निकाली जाएगी. फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर और एकल कृषि यंत्रों सहित कुल 25,900 कृषि यंत्र किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे. अब तक 41,762 किसानों ने आवेदन किया है. फार्म मशीनरी बैंक पर 80 प्रतिशत तक तथा कस्टम हायरिंग सेंटर पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है. कृषि यंत्रों के चयन की प्रक्रिया भी ई-लॉटरी के माध्यम से पूरी की जाएगी.
शाही ने बताया कि कृषि यंत्रों का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर किसान पंजीकरण जरूरी है. अगर किसान पंजीकृत नहीं हैं, तो वे तुरंत वेबसाइट पर खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक के विवरण के साथ अपना नया पंजीकरण करा सकते हैं. बैंक खाता विवरण सही होना आवश्यक है क्योंकि सब्सिडी की राशि सीधे किसान के खाते में स्थानांतरित की जाएगी.
ये भी पढ़ें-
UP Weather Today: यूपी में अगले 4 दिन तक तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
KCC: केसीसी बना किसानों का ब्रह्मास्त्र, कर्ज़ से मिली मुक्ति, कमाई हुई डबल
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today