IIWBR ने शुरू की गेहूं और जौ के उन्नत बीजों की ऑनलाइन बुकिंगरबी सीजन की तैयारियों के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR) ने साल 2026 के लिए गेहूं और जौ की उन्नत किस्मों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है. संस्थान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार किसान 15 सितंबर 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपनी पसंद की प्रमाणित और अनुसंधान आधारित किस्मों के बीज बुक कर सकते हैं.
बीजों की बुकिंग केवल संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://iiwbrseed.in के माध्यम से की जाएगी. किसानों को सलाह दी गई है कि वे किसी अन्य वेबसाइट या माध्यम का उपयोग न करें और केवल अधिकृत पोर्टल पर ही आवेदन करें.
IIWBR की ओर से गेहूं और जौ की कई लोकप्रिय और उन्नत किस्में उपलब्ध कराई जा रही हैं.
ये किस्में बेहतर उत्पादन क्षमता, रोग प्रतिरोधकता और अलग-अलग कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि प्रमाणित बीजों के उपयोग से किसानों को पैदावार बढ़ाने में मदद मिलती है.
ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसानों को कुछ आवश्यक जानकारी देनी होगी. इनमें शामिल हैं-
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि सही जानकारी भरना जरूरी होगा, क्योंकि बीज आवंटन और सूचना का पूरा सिस्टम मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स पर आधारित रहेगा.
IIWBR के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक किसान अपने क्षेत्र के लिए अनुशंसित किस्मों में से अधिकतम 10 किलोग्राम बीज चुन सकता है. बीजों का चयन उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा.
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद किसानों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा. जिन किसानों का चयन होगा, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचना भेजी जाएगी. मैसेज में बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया, स्थान और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि क्वालिटी से भरपूर और अनुसंधान संस्थानों द्वारा विकसित बीजों के उपयोग से फसल उत्पादन, दानों की क्वालिटी और रोगों के मुकाबले फसल की क्षमता में सुधार होता है. रबी सीजन की शुरुआत से पहले किसानों के लिए ऐसे बीजों की समय पर उपलब्धता काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है.
किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन कर अपनी पसंद की किस्मों की बुकिंग सुनिश्चित करें, ताकि बुवाई के समय प्रमाणित और उन्नत बीज उपलब्ध हो सकें.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today