Advertisement

गुजरात सरकारी स्कीम News

किसानों की जीत! गुजरात में बिजली टावरों के लिए अब बाजार भाव पर मिलेगा मुआवजा

किसानों की जीत! गुजरात में बिजली टावरों के लिए अब बाजार भाव पर मिलेगा मुआवजा

Jul 03, 2026

गुजरात सरकार ने बिजली ट्रांसमिशन टावर और पावर लाइनों से प्रभावित किसानों के लिए नई मुआवजा नीति लागू करने का फैसला किया है. अब किसानों को 'जंत्री' दर के बजाय जमीन के मौजूदा बाजार भाव के आधार पर मुआवजा मिलेगा. जमीन का मूल्य निर्धारण करने के लिए मार्केट रेट कमेटी (MRC) बनाई जाएगी, जिसमें किसान प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा. नई नीति के तहत टावर क्षेत्र का दायरा बढ़ाया गया है, 100 प्रतिशत मुआवजा अग्रिम देने का प्रावधान किया गया है और राइट-ऑफ-वे (RoW) कॉरिडोर के लिए भी बाजार आधारित मुआवजा तय किया गया है.

किसान सूर्योदय योजना से बदली खेती की तस्वीर, अब दिन में 8-10 घंटे बिजली, दोगुना हुआ काम

किसान सूर्योदय योजना से बदली खेती की तस्वीर, अब दिन में 8-10 घंटे बिजली, दोगुना हुआ काम

Jun 30, 2026

गुजरात सरकार की किसान सूर्योदय योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिसके तहत अब उन्हें रात की बजाय दिन में बिजली मिल रही है. कच्छ के कुकमा गांव के किसान अरविंदभाई आहीर ने बताया कि पहले रात में बिजली मिलने से सांप-बिच्छू और जंगली जानवरों का डर रहता था और काम भी प्रभावित होता था. अब दिन में 8 से 10 घंटे बिजली मिलने से खेती का काम सुरक्षित और तेज हो गया है. किसानों के अनुसार, दिन में बिजली आपूर्ति से उत्पादकता बढ़ी है और वे बेहतर तरीके से खेती कर पा रहे हैं, जिससे यह योजना गांवों में बड़ी राहत लेकर आई है.