राहुल गांधी ने PM मोदी से Trade Deal पर पूछे कड़े सवाल, किसानों को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी ने PM मोदी से Trade Deal पर पूछे कड़े सवाल, किसानों को लेकर कही ये बात

India-US Trade Deal पर सियासत तेज हो गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लगातार इस डील से किसानों और मछुआरों को होने वाले नुकसान की बात कह रहे हैं.  इस बीच आज फिर से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्रेड डील  को लेकर कई सवाल पूछे हैं.

Advertisement
राहुल गांधी ने PM मोदी से Trade Deal पर पूछे कड़े सवाल, किसानों को लेकर कही ये बातराहुल गांधी और पीएम मोदी

भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम ट्रेड डील को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लगातार इस डील से किसानों और मछुआरों को होने वाले नुकसान की बात कह रहे हैं, तो वहीं सरकार की ओर से लगातार उनके आरोपों को नकारा जा रहा है. इस बीच आज फिर से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्रेड डील  को लेकर कई सवाल पूछे हैं, और कहा है कि US trade deal के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं.

राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये सवाल

1. DDG import करने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को GM अमेरिकी मक्का से बने distillers grain खिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे?

2. अगर हम GM सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे?

3. जब आप “additional products” कहते हैं, तो उसमें क्या-क्या शामिल है? क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है?

4. “Non-trade barriers” हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर GM फसलों पर अपने रुख को ढीला करने, procurement को कमजोर करने या MSP और bonuses को कम करने का दबाव डाला जाएगा?

5. एक बार यह दरवाज़ा खुल गया, तो हर साल इसे और ज्यादा खुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी, या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज़ पर रख दिया जाएगा?

राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को ये सफ़ाई तो मिलनी ही चाहिए, यह सिर्फ आज की बात नहीं है. ये भविष्य की भी बात है - क्या हम किसी दूसरे देश को भारत की कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं.

आपने भारत को बेच दिया है: राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस डील का विरोध कर रहे हैं. तीन दिन पहले लोकसभा में उन्होंने इस डील के खिलाफ सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाते हुए कहा कि "आपने भारत को बेच दिया है. क्या आपको भारत को बेचने में शर्म नहीं आती? आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है." उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से समझौता किया गया है क्योंकि अमेरिका से कृषि उत्पाद भारतीय बाजारों में भर जाएंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय कपड़ा उद्योग "खत्म" हो गया है.

ट्रेड डील मुद्दे पर किसानों से मिले राहुल

इसके अलावा पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ किसान नेताओं ने शुक्रवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार सौदे के खिलाफ उनका समर्थन मांगा. बैठक में मौजूद एक किसान नेता ने बताया कि राहुल गांधी ने व्यापार सौदे के खिलाफ संयुक्त लड़ाई पर जोर देते हुए कहा कि एक बार भारत द्वारा सहमत होने के बाद, किसी भी बाद की सरकार के लिए रियायतों को पलटना मुश्किल होगा.

उन्होंने किसान नेताओं से कहा कि वे अपने व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर एक संयुक्त संघर्ष के लिए एकजुट हों और किसानों और देश के हितों के लिए हानिकारक किसी भी प्रावधान को अनुमति न दें. कांग्रेस पार्टी ने एक बयान में कहा कि किसान नेताओं ने विशेष रूप से मक्का, सोयाबीन, कपास, फलों और मेवों के छोटे और सीमांत उत्पादकों की आजीविका के लिए अपनी गहरी चिंता व्यक्त की.

POST A COMMENT