अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया चैलेंजकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में देश की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा-आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को चैलेंज देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार और उनका नेतृत्व हमेशा झूठ बोलकर जनता को गुमराह करता है. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश की पार्लियामेंट में किसानों की बात करते है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपने किसानों का कितना अनाज UPA सरकार के 10 साल के सरकार में खरीदा? हमने आपसे 15 गुना ज्यादा अनाज एमएसपी पर खरीदा. UPA के समय 26 हजार करोड़ किसानों का बजट था, जो मोदी सरकार ने उसे 1 लाख 29 हजार करोड़ तक बढ़ाने का काम किया.
अमित शाह ने कहा कि आपने 70 साल में एक बार लोन माफी का झुनझुना पकड़ा कर किसानों को गुमराह करने का काम किया. लेकिन PM मोदी ने 10 साल से हर किसान के बैंक खाते में 6 हजार रुपये भेजकर लोन न लेनी पड़े ऐसी व्यवस्था की है. उन्होंने कहा कि आप युरोपियन युनियन के साथ हुई डील और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से PM मोदी ने किसानों के हित को नुकसान किया कहकर गुमराह करते है.
गृह मंत्री ने राहुल गांधी को चैलेंज करता हूं कि कोई भी मंच तय कर लो भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष आकर आपसे चर्चा कर लेगा नुकसान किसने किया. मैं इस मंच से देश के किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं. मैं आज इस मंच से किसानों को कह रहा हुं कि राहुल गांधी किसानों से झूठ बोल रहे है, PM मोदी ने दोनों ट्रेड डील से किसानों को सुरक्षित रखा है. यह डेयरी की भूमि है और राहुल गांधी इसके बारे में झूठ बोल रहे है. PM मोदी ने दोनों डील से डेयरी क्षेत्र को सुरक्षित रखने का काम किया है. पशुपालक, मछुआरों और किसानों को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि भाजपा की सरकार में आपके हितों से कोई समझौता नहीं होगा.
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए बोले कि वह काम तो आपने किया था, मनमोहन सरकार में डंकेल प्रस्ताव में आपने साइन करके किसानों का नुकसान किया था, साल 2014 में भारत की जनता ने आपको गुडबाय टाटा कर दिया उसके बाद PM मोदी ने आकर वह समझौता बदल दिया. आपने पूरी दुनिया के लिए कृषि बजार खोल दिया था. PM ने जाकर आपके किए घऱे को उल्टा करने का काम किया. आज PM मोदी किसानों के हित के लिए चट्टान की तरह खड़े हैं.
सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा पर बात करते हुए गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नई डिजिटल टोकन आधारित वितरण प्रणाली, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार को समाप्त करेगी और वितरण प्रक्रिया में आवश्यक पारदर्शिता लाएगी. यह प्रणाली लाभार्थियों को डिजिटल वॉलेट टोकन देगी, जिसमें वस्तु का नाम, मात्रा और मूल्य का विवरण होगा. उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया के बारे में 11 साल पहले कल्पना नहीं कर सकते थे, 60 करोड़ लोग ऐसे थे जिनके घर में बैंक खाते नहीं थे. आज यही भारत 11-12 सालों के बाद PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया के आधे डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे है.
पूर्व कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में सिर्फ 500 गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी थी. आज 1 लाख 7 हजार गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी हो चुकी है, डीबीटी के साथ- साथ पीएम मोदी ने 2014 में कहा था मेरी सरकार पिछड़ों, गरीबों, आदिवासियों, दलितों की सरकार है. मेरी सरकार पर सबसे पहला अधिकार उनका है. आज प्रति माह 81 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा मिल रही है, जो युरोपियन युनियन की कुल आबादी से 4 गुना है. 4 करोड़ लोगों को घर भी नरेन्द्र मोदी पूरा कर चुका है, बाकी 3 करोड़ लोगों को भी 2029 से पहले घर मिल जाएंगे. 13 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचा है, 12 करोड़ घरों में शौचालय पहुंचे है, 13 करोड घरो में गेस सिलिन्डर पहुंचे है. कांग्रेस बात करती है रोजगार की तो 1 करोड़ 9 लाख रेवडी पटरी वालों को कभी लोन नहीं मिलती थी, उनको स्वनिधी योजना का फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है.
इस पहल के साथ, गुजरात अब देश का पहला राज्य बन गया है जहां पर भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अधिकृत सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी का उपयोग करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सब्सिडी हस्तांतरित की गई है. इस प्रायोगिक परियोजना में अहमदाबाद, सूरत, आणंद और वलसाड के 26 हजार से अधिक परिवारों को उनके वॉलेट में डिजिटल टोकन मिलेंगे, जिनका उपयोग वे क्यूआर कोड या ओटीपी के माध्यम से राशन खरीदने के लिए कर सकेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ‘अन्नपूर्ति’ अनाज एटीएम का वर्चुअल उद्घाटन भी किया, जो मात्र 35 सेकंड में 25 किलो तक अनाज वितरित कर सकता है. (बृजेश दोशी की रिपोर्ट)
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today