खरीफ में प्याज की खेती के लिए बेस्ट है 'भीमा डार्क रेड' किस्म, यहां से मंगवाएं सस्ते में बीज

खरीफ में प्याज की खेती के लिए बेस्ट है 'भीमा डार्क रेड' किस्म, यहां से मंगवाएं सस्ते में बीज

आजकल किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सीजनल फसलों की खेती की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं. ऐसे किसानों की सुविधा के लिए ये सरकारी संस्थान ऑनलाइन प्याज की भीमा डार्क रेड किस्म के बीज बेच रहा है.

Advertisement
खरीफ में प्याज की खेती के लिए बेस्ट है 'भीमा डार्क रेड' किस्म, यहां से मंगवाएं सस्ते में बीज प्याज की खेती; Onion Farming

प्याज एक नकदी फसल है. भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए प्याज का इस्तेमाल काफी जरूरी होता है. ये एक ऐसी सब्जी है जिसका उपयोग हर घर में किया जाता है. इसलिए मार्केट में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है. ऐसे में खरीफ सीजन के दौरान किसान बड़े स्तर पर प्याज की खेती करते हैं. प्याज की खेती देश के कई राज्यों में होती है. यदि किसान इसकी व्यावसायिक रूप से खेती करें तो अच्छा मुनाफ भी कमा सकते हैं. अगर आप भी इस महीने प्याज की खेती करना चाहते हैं और उसकी उन्नत किस्म भीमा डार्क रेड वैरायटी के बीज मंगवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी की सहायता से प्याज के बीज ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं.

इस संस्थान से खरीदें प्याज के बीज

किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सीजनल फसलों की खेती की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं. ऐसे किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) ऑनलाइन प्याज की भीमा डार्क रेड किस्म के बीज बेच रहा है. किसान इन बीजों को ओएनडीसी (ONDC) के ऑनलाइन स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं. यहां प्याज सहित पारंपरिक फसलों बागवानी फसलों और अन्य कई प्रकार से सब्जियों और फलों बीज और पौधे आसानी से मिल जाते हैं. किसान अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और बीजों की होम डिलीवरी का लाभ भी उठा सकते हैं.

भीमा डार्क रेड प्याज की खासियत

भीमा डार्क रेड (Bhima Dark Red) प्याज की एक उन्नत और अधिक उपज देने वाली किस्म है, जिसे आईसीएआर-डायरेक्टरेट ऑफ ऑनियन एंड गार्लिक रिसर्च (ICAR-DOGR), पुणे द्वारा विकसित किया गया है. यह किस्म मुख्य रूप से खरीफ और रबी दोनों मौसमों में खेती के लिए बेस्ट मानी जाती है, इसकी सबसे बड़ी पहचान इसका गहरा लाल रंग है. इस किस्म की फसल लगभग 100 से 110 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे किसान कम समय में उत्पादन लेकर अच्छी आमदनी कमा सकते हैं. भीमा डार्क रेड सामान्य परिस्थितियों में 20 से 22 टन प्रति हेक्टेयर तक उपज देने की क्षमता रखती है. यह किस्म थ्रिप्स जैसे प्रमुख कीटों और बैंगनी धब्बा जैसी कुछ सामान्य बीमारियों के प्रति सहनशील है. 

भीमा डार्क रेड वैरायटी की कीमत

अगर आप भी इन किस्म की खेती करना चाहते हैं, तो भीमा डार्क रेड वैरायटी के 100 ग्राम का पैकेट फिलहाल 42 फीसदी के छूट के साथ मात्र 130 रुपये में ऑनलाइन मिल जाएगा. ऐसे में इस किस्म की खेती से किसान बेहतर उत्पादन और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इसके अलावा, यह किस्म घर की किचन गार्डन में उगाने के लिए भी उपयुक्त है.

प्याज की खेती कैसे करें?

प्याज की अच्छी पैदावार के लिए सबसे पहले खेत की 2–3 बार अच्छी तरह जुताई करके मिट्टी को भुरभुरी बना लें. खेत में सड़ी हुई गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाएं ताकि मिट्टी की उर्वरता बढ़े. इसके बाद नर्सरी में तैयार पौधों की 45–50 दिन की उम्र होने पर उन्हें मुख्य खेत में रोपाई करें. पौधों के बीच लगभग 10–15 सेमी और कतारों के बीच 15–20 सेमी की दूरी होनी चाहिए. वहीं, रोपाई के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करें और जरूरत के अनुसार सिंचाई करते रहें. खेत को खरपतवार मुक्त रखें और समय-समय पर निराई-गुड़ाई करें. इससे प्याज की क्वालिटी अच्छी रहती है और लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है. 

POST A COMMENT