किसान नेता डल्लेवाल का बड़ा बयान, इस तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे कूच

किसान नेता डल्लेवाल का बड़ा बयान, इस तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे कूच

किसान जागृति यात्रा को मिले भरपूर जनसमर्थन को देखते हुए ये स्पष्ट हो जाता है कि उपरोक्त सभी मांगों को पूरा करवाने के लिए मध्यप्रदेश के किसान भारी संख्या में इस तारीख को रामलीला मैदान, दिल्ली में कूच करेंगे.

Advertisement
किसान नेता डल्लेवाल का बड़ा बयान, इस तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे कूचजगजीत सिंह डल्लेवाल

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) द्वारा की जा रही किसान जागृति यात्रा आज 13वें दिन मध्यप्रदेश में जारी रही. इस जागृति यात्रा में किसानों ने सभी फसलों की संपूर्ण खरीद C2 प्लस 50% फार्मूले के तहत एमएसपी खरीद गारंटी कानून बनवाने, स्वामीनाथन आयोग की संपूर्ण रिपोर्ट लागू किए जाने और बिजली की हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइनों का उचित मुआवजा देने, अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने, प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना में सुधार करने, किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफ़ी, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के सभी किसान कल्याणकारी प्रावधान पुनः लागू किए जाने की मांग की.

'जमीन की मार्केट वैल्यू का चार गुना मिले मुआवजा'

आज इस यात्रा के कार्यक्रम के तहत सबसे पहले भोपाल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसानों को हाईटेंशन बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के लिए उचित मुआवजे का निर्धारण करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मुआवजा नीति की घोषणा करनी चाहिए. इसके अलावा किसानों को उनकी जमीन की मार्केट वैल्यू का चार गुना मुआवजा दिए जाने का प्रावधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है.

19 मार्च को रामलीला मैदान होगा किसान महापंचायत

किसान जागृति यात्रा को मिले भरपूर जनसमर्थन को देखते हुए ये स्पष्ट हो जाता है कि उपरोक्त सभी मांगों को पूरा करवाने के लिए मध्यप्रदेश के किसान भारी संख्या में 19 मार्च को रामलीला मैदान, दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत में पहुंचेंगे. किसान नेता किसान अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि एक तरफ़ जहां बर्बादी के कगार पर धकेल दिए गए भारत के किसान सभी फ़सलों का उचित मूल्य देने के लिए लंबे समय से एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ़ केंद्र सरकार 80 लाख रुपये तक की सालाना सब्सिडी प्राप्त करने वाले अमेरिका के किसानों की उपज भारत में बिकवाने के लिए अमेरिका की सरकार से समझौता कर चुकी है.

'किसान जागृति यात्रा को मिल रहा भारी समर्थन'  

अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि India-US Trade Deal के माध्यम से भारतीय बाजार में अमेरिकी उत्पादों के आने के बाद भारतीय किसानों की फ़सल की खरीद पूरी तरह बंद होने के हालात पैदा हो जाएंगे. भोपाल के बाद किसान जागृति यात्रा रायसेन जिले के गैरतगंज में पहुंची. जहां इस यात्रा का जोरदार स्वागत करके एक जनसभा का आयोजन किया गया. शाम को विदिशा जिले के महलुवा चौराहा पर यात्रा का स्वागत किया गया, जिसके बाद यात्रा रात्रि पड़ाव के लिए यात्रा अशोकनगर जिले में पहुंचेगी.

कल इस जिले में होगा ट्रैक्टर मार्च का आयोजन

वहीं, कल यानी 20 फ़रवरी को अशोक नगर जिले में विशाल ट्रैक्टर मार्च का आयोजन होगा और कोलारस में किसान पंचायत का आयोजन होगा. आज के कार्यक्रमों में मुख्य तौर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल, लीलाधर सिंह राजपूत, जसदेव सिंह, मुकेश धाकड़, देबेन्दर ठाकुर, हरनाम सिंह, लोकेश धाकड़, हेमंत गुर्जर, अभिमन्यु कोहाड़, अरुण पटेल, बाबू सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह गोरिया, कैलाश यदुवंशी, ब्रजमोहन पटेल, संतोष नागर, ब्रजेश चौरे, मोहनीश राजपूत, इंदरजीत सिंह पन्नीवाला, सोनू औलख, हर्षदीप सिंह गिल, महावीर प्रसाद, लवजीत सिंह इत्यादि किसान नेता उपस्थित रहे.

 

POST A COMMENT