2 लाख के कर्ज के बदले 25 लाख की मांग, सदमे में किसान की मौत

2 लाख के कर्ज के बदले 25 लाख की मांग, सदमे में किसान की मौत

एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इस मौत पर किसान के बेटे का आरोप है कि पिता ने कुछ जमीन कारोबारियों के पास जमीन गिरवी रखकर दो लाख रुपये कर्ज लिया था. लेकिन कारोबारी 25 लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

Advertisement
2 लाख के कर्ज के बदले 25 लाख की मांग, सदमे में किसान की मौतकिसान की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार को एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इस मौत पर किसान के बेटे का आरोप है कि पिता ने कुछ जमीन कारोबारियों के पास जमीन गिरवी रखकर दो लाख रुपये कर्ज लिया था. अब जमीन बीडा (बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में चली गई है, जिसके बाद जमीन कारोबारी दो लाख के बदले 25 लाख रुपयों की मांग करने लगे. न देने पर उन्होंने स्टे लगवा दिया. स्टे लगने के बाद जब बीड़ा की रकम नहीं मिली तो वह सदमें आ गए और उनकी मौत हो गई.

क्या है मौत के पीछे का पूरा मामला

मृतक का नाम काशीराम उर्फ कसिया पुत्र तिज्जू आदिवासी था, जिनकी उम्र करीब 55 वर्ष थी. वह झांसी में रक्सा थानान्तर्गत बाजना गांव का रहने वाले थे, वह खेती किसानी करते थे. बेटे बादाम के मुताबिक 2014 में देवेन्द रावत नाम के शख्स से काशीराम ने दो लाख रुपये लिए थे. बदले में लगभग 2 एकड़ जमीन गिरवी रख दी थी और उसका एग्रीमेंट कर दिया था. अब जमीन बीडा में चली गई.  मृतक किसान काशीराम ने लगभग एक महीने पहले रजिस्ट्री कर दी, जिसका 43 लाख रुपये मुआवजा मिलना था, जैसे ही इसकी जानकारी उस शख्स को हुई तो वह अब दो लाख के बदले 25 लाख रुपए मांगने लगा.

किसान काशीराम के बेटे ने बताया कि उनके पिता 5 लाख रुपये देने को तैयार थे, मगर वो नहीं माना. वह अपने साथियों को लेकर आया और किसान काशीराम को धमकाया, तब से वो सदमे में थे. इसके बाद उसने कोर्ट में अपील कर दी, जिससे मुआवजे की राशि रुक गई. सदमे में आकर किसान काशीराम को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई.

मुआवजा रुकने से किसान की मौत 

किसान के बेटे बादाम ने बताया कि हमारे पिता की अभी रजिस्ट्री हुई है एक महीने पहले. उनकी जमीन बीड़ा में चली गई है, उसी की रजिस्ट्री हुई है. बीड़ा में जाने से पहले देवेन्द्र रावत नाम के शख्स को 2 लाख में एग्रीमेंट किया था. बीड़ा में जमीन जाने के बाद अब वह 2 लाख रुपये के बदले में 25 लाख रुपए मांगने लगे, जिस पर पिता ने कहा कि 2 लाख की जगह 4-5 लाख रुपए ले लो, इतना नहीं दे पायेंगे, क्योकि हमारे पास यही है. यदि वह इतनी रकम दे देते है तो बच्चे क्या करेंगे. इस पर उन्होंने स्टे लगा दिया. इतना ही नहीं जमीन कारोबारी दिलीप पांडे भी घर आकर पिताजी को धमका गए, जिससे परेशान होने पर पिताजी को अटैक आया और उनकी मौत हो गई.

तहरीर मिलने पर होगी कार्यवाही

मामले की जानकारी देते हुए रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक आने से काशीराम की मौत हुई है. पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है. तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. (प्रमोद कुमार गौतम की रिपोर्ट)

POST A COMMENT