रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की कीमतें देशभर की अनाज मंडियों में किसानों की उम्मीद से काफी ऊपर बनी हुईं है. सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए गेहूं का एमएसपी 2275 रुपये तय किया है. वहीं, ज्यादातर मंडियों में किसानाें को न्यूनतम कीमत ही 2400-2500 रुपये प्रति क्विंटल रही है. ऐसे में किसानों को 175-300 रुपये कीमत ऊपर ही मिल रही है, जिससे उन्हें काफी फायदा हो रहा है. वहीं, कई मंडियों में किसानों को अच्छी क्वालिटी के गेहूं के लिए तगड़ी कीमत भी मिल रही है. किसानों को कहीं 3200 प्लस तो 4600 रुपये प्रति क्विंटल का भाव भी मिल रहा है. आज गुजरात, पंजाब, बिहार और कर्नाटक की मंडियों में गेहूं का भाव जानिए.
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) |
अमरेली | लोकवन | 2890 | 3435 | 3130 |
अमरेली | राजस्थान टुकड़ी | 2840 | 3500 | 3265 |
बगसरा | लोकवन गुजरात | 2750 | 3020 | 2885 |
भाणवड | NA | 2300 | 2500 | 2400 |
भेषण | NA | 2500 | 3075 | 2825 |
बोटाद | अन्य | 2600 | 3465 | 3050 |
चोटिला | अन्य | 2500 | 3000 | 2700 |
दाहोद | 147 Average | 3275 | 3325 | 3300 |
दाहोद | लोकवन | 3300 | 3350 | 3325 |
डीसा | अन्य | 2985 | 3405 | 3050 |
भीलडी | अन्य | 2850 | 3005 | 2850 |
दहेगाम | अन्य | 2900 | 3100 | 3000 |
मंडी | वैरायटी | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | औसत कीमत (रु./क्विंटल) | तारीख |
मुजफ्फरपुर, बिहार | 147 Average | 2900 | 3050 | 3000 | 18 Feb 2025 |
मुजफ्फरपुर, बिहार | 147 Average | 2960 | 3100 | 3000 | 19 Feb 2025 |
सैदपुरहाट, बिहार | 147 Average | 2850 | 2900 | 2880 |
18 Feb 2025 |
मोहाली, पंजाब | अन्य | 2900 | 2900 | 2900 |
18 Feb 2025 |
बेंगलुरु | लोकल | 3600 | 4600 | 4100 |
18 Feb 2025 |
चिकमगलूर | अन्य | 2800 | 2800 | 2800 |
18 Feb 2025 |
शिवमोगा | सुपर फाइन | 3600 | 4300 | 3950 |
18 Feb 2025 |
मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में जल्दी गेहूं की फसल की बुवाई के कारण अब कटाई शुरू हो चुकी है. साथ ही सरकारी खरीद के लिए किसानों ने रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं. वहीं, मार्केटिंग सीजन 2025-26 के तहत गेहूं का एमएसपी 2425 रुपये रहेगा. ऐसे में किसान अच्छे दाम को लेकर खुश हैं. हालांकि, ट्रेड एक्सर्ट्स का मानना है कि नई आवक के साथ मंडियों में गेहूं के दाम थोड़े घट सकते हैं, क्योंकि सरकार को इस बार गेहूं की बंपर पैदावार की उम्मीद है. इस बार 324 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में गेहूं की बुवाई हुई है. अगर फरवरी-मार्च में तामपान का असर नहीं पड़ता है तो उत्पादन में पिछली बार का भी रिकॉर्ड टूटना तय है.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today