देशभर में थोक मंडियों में प्याज की कीमत निचले स्तर पर चल रही है, क्याेंकि बपर उत्पादन के कारण आवक ज्यादा है. पिछले साल अच्छे मॉनसून के बाद रबी सीजन में प्याज की बुवाई ज्यादा हुई और इस साल उत्पादन बढ़ गया. अब ज्यादातर मंडियों में किसानों को 10 रुपये प्रति किलो से ज्यादा का भाव मिलना तक मुश्किल हो गया है. किसानों को फसल के औने-पौने दाम मिल रहे हैं. आज जानिए राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में प्याज के ताजा भाव…
मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
देवास | अन्य | 250 | 1300 | 700 |
गौतमपुरा | NA | 230 | 800 | 800 |
रतलाम | अन्य | 1133 | 1133 | 1133 |
सेंधवा | लाल | 800 | 1500 | 1300 |
सोयतकला | अन्य | 402 | 402 | 402 |
मध्य प्रदेश में प्याज की कीमतों का हाल बुरा है. न्यूनतम कीमतों के अलावा मॉडल कीमतें भी काफी कम रहीं, जिसमें किसानों का लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है.
मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
अकबरपुर | लाल | 990 | 1080 | 1050 |
हरगांव | नासिक | 900 | 1000 | 950 |
अमरोहा | नासिक | 950 | 1200 | 1000 |
जहांगीराबाद | लाल | 1085 | 1290 | 1188 |
जसवंतनगर | लाल | 1190 | 1290 | 1240 |
उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी प्याज की कीमतें खस्ता हाल रहीं. प्याज की अधिकतम कीमतें 10 से 13 रुपये किलो के बीच रहींं, जो कि किसानों के मुनाफे दिलाने के अनुरूप नहीं हैं.
मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
डूंंगरपुर | 1st Sort | 2500 | 3000 | 2800 |
कोटपुतली | अन्य | 900 | 1100 | 1000 |
संगरिया | अन्य | 1000 | 2200 | 1700 |
श्रीगंगानगर | अन्य | 900 | 1100 | 1000 |
सूरतगढ़ | 1st Sort | 650 | 800 | 700 |
राजस्थान के डूंगरपुर में प्याज का भाव बढ़िया रहा न्यूनतम कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 3000 रुपये और मॉडल कीमत 2800 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. सब जगह जब कीमतें काफी कम हैं. ऐसे में एक लिहाज से यह अच्छी कीमत है.
मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
दाहोद | NA | 600 | 1400 | 1100 |
जेतपुर | NA | 155 | 1205 | 755 |
पादरा | NA | 1300 | 1600 | 1450 |
राजकोट | NA | 425 | 1450 | 1175 |
सूरत | अन्य | 500 | 1800 | 1150 |
गुजरात की जेतपुर मंडी में प्याज की न्यूनतम कीमत 155 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई यानी करीब डेढ़ रुपये किलो. वहीं मॉडल कीमत भी 10 रुपये के अंदर दर्ज की गई. कुल मिलाकर यहां की मंडियों में भी किसानों को संतोषजनक भाव नहीं मिला.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today