मध्य प्रदेश और राजस्थान की मंडियों में गेहूं की बढ़िया आवक बनी हुई है. हालांकि, मध्य प्रदेश के आवक का सिलसिला ज्यादा है, क्याेंकि इस बार यहां बंपर उत्पादन हुआ है. एमपी में जहां शरबती, मिल क्वालिटी और सुजाता सहित अन्य किस्मों के गेहूं की बढ़िया कीमत मिल रही है तो वहीं, राजस्थान में 147 एवरेज, लोकल और लोकवन जैसी गेहूं किस्मों की बिक्री हुई. दोनों ही राज्यों की ज्यादातर मंडियों में गेहूं की मॉडल कीमतें एमएसपी के ऊपर रहीं. हालांकि कुछ मंडियों में न्यूनतम कीमतें एमएसपी के थोड़ा नीचे दर्ज की गईं. जानिए दोनों राज्यों की विभिन्न मंडियों में गेहूं का ताजा भाव…
मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
गंजबासौदा | सुजाता | 2460 | 2960 | 2500 |
धामनोद | अन्य | 2563 | 2575 | 2565 |
बुधर | मिल क्वालिटी | 2200 | 2200 | 2200 |
बीना | शरबती | 2900 | 2900 | 2900 |
भांडेर | अन्य | 2490 | 2526 | 2511 |
बड़नगर | NA | 1850 | 2571 | 2538 |
अशोकनगर | शरबती | 2800 | 3255 | 3255 |
अशोकनगर | पिस्सी | 2725 | 2725 | 2725 |
छिंदवाड़ा | मिल क्वालिटी | 2000 | 2689 | 2532 |
देवास | NA | 2150 | 2588 | 2450 |
मध्य प्रदेश की बड़नगर अनाज मंडी में गेहूं की न्यूनतम कीमत 1850 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई, जो एमएसपी 2425 रुपये से काफी नीचे है. हालांकि, मॉडल कीमत एमएसपी के ऊपर दर्ज की गई. वहीं, बीना की अनाज मंडी में शरबती गेहूं 2900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका. मालूम हो कि शरबती गेहूं स्वाद और रोटियों की सॉफ्टनेस के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यही वजह है कि यह अन्य किस्मों के मुकाबले थोड़ा महंगा बिकता है.
मंडी | वैरायटी/ग्रेड | न्यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) | अधिकतम कीमत (रु./क्विंटल) | मॉडल कीमत (रु./क्विंटल) |
बूंदी | अन्य | 2430 | 2545 | 2448 |
दौसा | NA | 2388 | 2461 | 2424 |
देई | अन्य | 2425 | 2605 | 2520 |
दूनी | 147 एवरेज | 2395 | 2416 | 2406 |
कपासन | लोकवन | 2400 | 2800 | 2600 |
कोटा | अन्य | 2401 | 2541 | 2500 |
लालसोट | अन्य | 2350 | 2475 | 2440 |
मालपुरा | अन्य | 2400 | 2420 | 2410 |
मनोहर थाना | 147 एवरेज | 2391 | 2490 | 2440 |
नाहरगढ़ | अन्य | 2475 | 2570 | 2522 |
राजस्थान की ज्यादातर मंडियों में गेहूं की न्यूनतम कीमतें एमएसपी से कम रहीं, हालांकि मॉडल कीमतें एमएसपी के करीब रहींं. मनाेहर थाना में गेहूं की न्यूनतम कीमत 2391 रुपये प्रति क्विंटल रही, जबकि मॉडल कीमत 2440 रुपये यानी एमएसपी से 15 रुपये ऊपर रही.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today