Onion Price Hike: प्‍याज के भाव में जबरदस्‍त उछाल, कई राज्‍यों में रेट सुधरे, जानिए मंडियों का ताजा हाल

Onion Price Hike: प्‍याज के भाव में जबरदस्‍त उछाल, कई राज्‍यों में रेट सुधरे, जानिए मंडियों का ताजा हाल

जून 2026 के चौथे हफ्ते में देश की थोक मंडियों में प्याज के दाम मजबूत हुए. राष्ट्रीय औसत भाव बढ़कर 2,074.98 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया. महाराष्ट्र में साप्ताहिक आधार पर सबसे बड़ी 24.1% तेजी दर्ज हुई, जबकि मध्य प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और कर्नाटक में भी तेज उछाल दिखा. किसानों को कुछ राहत मिली है, लेकिन मुनाफे वाले स्तर के भाव अभी नहीं बने हैं.

Advertisement
Onion Price Hike: प्‍याज के भाव में जबरदस्‍त उछाल, कई राज्‍यों में रेट सुधरे, जानिए मंडियों का ताजा हालप्‍याज भाव में तेजी

जून 2026 के चौथे हफ्ते में देश की थोक मंडियों में प्याज के दाम में उछाल दर्ज किया गया है. सबसे अहम बात यह है कि कई प्रमुख प्‍याज उत्पादक राज्यों में सिर्फ साप्ताहिक के अलावा मासिक और सालाना आधार पर भी मजबूत तेजी दर्ज हुई है. लंबे समय के बाद भाव में बढ़ोतरी से किसानों को हल्‍की राहत मिल रही है, लेकिन फिर भी अभी किसानों के मुनाफे के लिहाज से भाव इतने भी नहीं चढ़े हैं. एगमार्कनेट पोर्टल पर उपलब्‍ध साप्‍ताहिक प्राइस ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 24-30 जून 2026 के दौरान देश में औसत थोक प्याज भाव 2,074.98 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो पिछले हफ्ते के 2,051.59 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर रहा. भले ही राष्ट्रीय औसत भाव में बढ़ोतरी सीमित दिखी, लेकिन राज्यवार तस्वीर कहीं ज्यादा तेज रही.

देशभर में कैसा है प्‍याज भाव का रुझान?

आंकड़ों के मुताबिक, प्‍याज भाव में सबसे ज्यादा साप्ताहिक उछाल महाराष्ट्र में 24.1 प्रतिशत दर्ज हुआ और कीमत 1,901.84 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई. इसके बाद तेलंगाना में 15.5 प्रतिशत, गुजरात में 14.1 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 13.8 प्रतिशत और कर्नाटक में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही. पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी 9 से 10 प्रतिशत के आसपास तेजी दिखी. हालांकि, जम्मू-कश्मीर में कीमतें 4 प्रतिशत, उत्तराखंड में 2.8 प्रतिशत और ओडिशा में 1.1 प्रतिशत की नरमी दर्ज की गई, जबक‍ि दिल्ली और मणिपुर में भाव लगभग स्थिर रहे. 

MP की मंडियों में प्‍याज का मं‍डी भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
बड़वानी (फल एवं सब्जी) एपीएमसी प्याज / स्थानीय 1,600 1,600 1,600
भोपाल एपीएमसी प्याज / एफएक्यू 1,000 2,100 2,100
बदनावर एपीएमसी प्याज / नॉन-एफएक्यू 500 825 825
पिपरिया (फल एवं सब्जी) एपीएमसी प्याज / स्थानीय 1,200 2,600 1,800
इंदौर एपीएमसी प्याज / एफएक्यू 689 2,253 1,975
पेटलावद एपीएमसी लाल प्याज / एफएक्यू 2,261 2,500 2,500
सनावद (फल एवं सब्जी) एपीएमसी प्याज / ग्रेड A 1,800 2,000 1,900
मंदसौर एपीएमसी प्याज / नॉन-एफएक्यू 500 2,393 2,393
नीमच एपीएमसी लाल प्याज / एफएक्यू 1,200 2,553 2,553
आलोट एपीएमसी प्याज / एफएक्यू 100 1,780 1,780
रेहली (फल एवं सब्जी) एपीएमसी प्याज / ग्रेड C 1,300 1,500 1,400
उज्जैन एपीएमसी प्याज / एफएक्यू 300 2,450 600

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
नेवासा एपीएमसी उन्हाली / स्थानीय 400 2,300 1,800
छत्रपति संभाजीनगर एपीएमसी अन्य / स्थानीय 700 1,900 1,300
मुंबई प्याज एवं आलू मार्केट एपीएमसी अन्य / स्थानीय 1,000 2,300 1,650
हिंगना एपीएमसी लाल प्याज / स्थानीय 2,200 2,200 2,200
कामठी एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 1,520 2,020 1,770
लासलगांव (विंचूर) एपीएमसी उन्हाली / स्थानीय 500 2,460 2,100
पिंपलगांव बसवंत एपीएमसी उन्हाली / स्थानीय 600 3,000 2,225
येवला एपीएमसी उन्हाली / स्थानीय 426 2,367 2,000
खेड़ (चाकण) एपीएमसी अन्य / स्थानीय 1,200 2,100 1,600
पुणे एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 800 2,500 1,650
पुणे (पिंपरी) एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 700 1,800 1,250
सातारा एपीएमसी अन्य / स्थानीय 1,000 2,400 1,700
वाई एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 1,000 1,800 1,500
मंगल वेढ़ा एपीएमसी स्थानीय / स्थानीय 721 2,000 1,900
श्री सिद्धेश्वर एपीएमसी लाल प्याज / स्थानीय 100 3,200 1,600

नोट: ऊपर टेबल में दिए गए भाव 25 जून 2026 के हैं. सोर्स- एगमार्कनेट पोर्टल

एक महीने में कई राज्यों में 70% तक बढ़े भाव

अगर चौथे हफ्ते की तुलना मई के अंतिम सप्ताह से करें तो तस्वीर और ज्यादा तेज दिखाई देती है. इस दौरान कर्नाटक में प्याज कीमतें 76 प्रतिशत बढ़ीं. मध्य प्रदेश में 73.4 प्रतिशत, तेलंगाना में 70.2 प्रतिशत, राजस्थान में 69.6 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 66.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. 

वहीं, गुजरात में 40.2 प्रतिशत, पंजाब में 36.2 प्रतिशत, हरियाणा में 35 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में 31.2 प्रतिशत की मासिक तेजी रही.  राष्ट्रीय औसत भी मई के 1,780.17 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर जून के चौथे हफ्ते में 2,074.98 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया यानी लगभग 16.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

सालभर में कीमतों में कितना आया उछाल?

जून 2025 की तुलना में जून 2026 के चौथे हफ्ते में मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी 74.4 प्रतिशत सालाना तेजी दर्ज हुई. राजस्थान में 54.2 प्रतिशत, गुजरात में 40 प्रतिशत, पंजाब में 39.9 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 37.4 प्रतिशत और चंडीगढ़ में 37.6 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई. दूसरी तरफ कुछ राज्यों में सालाना आधार पर गिरावट भी रही. उत्तराखंड में 17.1 प्रतिशत, गोवा में 11.6 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 8.7 प्रतिशत, बिहार में 4.2 प्रतिशत और केरल में 4.1 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई.

POST A COMMENT