Potato Price: मंडि‍यों में 4-5 रुपये किलो हुआ आलू का भाव, किसानों ने सरकार से की MSP की मांग

Potato Price: मंडि‍यों में 4-5 रुपये किलो हुआ आलू का भाव, किसानों ने सरकार से की MSP की मांग

देशभर की मंडियों में आलू के भाव अचानक लुढ़क गए हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. कई इलाकों में किसानों को लागत से भी कम दाम मिल रहे हैं. हालात ऐसे बन गए हैं कि फसल निकालना घाटे का सौदा साबित हो रहा है.

Advertisement
Potato Price: मंडि‍यों में 4-5 रुपये किलो हुआ आलू का भाव, किसानों ने सरकार से की MSP की मांगआलू किसानों ने उठाई समर्थन मूल्‍य की मांग

देशभर की मंडियों में आलू के भाव इन दिनों काफी नीचे चल रहे हैं, जिससे आलू किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. मंडियों भाव अचानक गिर जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है. गुजरात के बनासकांठा में भी किसानों को मात्र 4 से 5 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं. किसानों का कहना है कि वर्तमान में मिल रहा भाव उत्‍पादन की लागत का आधा भी नहीं है. आलू की खेती में बीज, खाद, दवा, सिंचाई, मजदूरी और ट्रांसपोर्ट पर भारी खर्च आता है. 

आलू की फसल खेत में छोड़ने का मजबूर किसान

एक किलो आलू तैयार करने की लागत इससे कहीं ज्यादा होती है, लेकिन बाजार में उन्हें बेहद कम दाम मिल रहे हैं. इस कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है और कई किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं. इस बार एकाएक भाव गिरने से किसानों को फसल निकालना भी मुश्किल हो गया है. कई जगहों पर किसान आलू खेत में ही छोड़ने को मजबूर हैं, क्योंकि कटाई और बाजार तक पहुंचाने का खर्च भी निकल पाना मुश्किल हो रहा है.

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
आणंद एपीएमसी, गुजरात आलू ग्रेड A 500 750 625
डीसा एपीएमसी, बनासकांठा आलू FAQ 285 655 500
अंकलेश्वर एपीएमसी, भरूच आलू ग्रेड A 1000 1300 1100
दाहोद सब्जी मंडी, गुजरात आलू लोकल 700 1000 900
भुज एपीएमसी, कच्छ देसी आलू FAQ 900 1200 1050
कपडवंज एपीएमसी, खेड़ा आलू मीडियम 400 850 600
नडियाद एपीएमसी, खेड़ा आलू FAQ 1400 1800 1600
नडियाद चकलासी, खेड़ा आलू FAQ 1100 1400 1200
नडियाद पिपलाग, खेड़ा आलू FAQ 1200 1400 1300
मेहसाणा वेज एपीएमसी आलू लोकल 200 1000 800
विजापुर वेज एपीएमसी आलू लोकल 450 800 625
बिलिमोरा एपीएमसी, नवसारी आलू FAQ 1000 1500 1200
नवसारी एपीएमसी आलू ग्रेड A 800 1200 1000
पोरबंदर एपीएमसी रेड नैनिटल आलू 1000 1500 1250

नाेट: ऊपर दी गई टेबल में लिखे भाव 21 फरवरी के हैं. (सोर्स- एगमार्कनेट पोर्टल)

सरकार से MSP लागू कर हस्‍तक्षेप की मांग

किसानों ने सरकार से मांग की है कि आलू के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया जाए और बाजार में भाव स्थिर रखने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया जाए. साथ ही भंडारण और प्रोसेसिंग की बेहतर व्यवस्था की भी मांग उठ रही है, ताकि किसानों को अपनी उपज का सही दाम मिल सके. अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आलू किसानों की स्थिति और भी बदतर हो सकती है. जरूरत है कि सरकार और संबंधित विभाग किसानों के हित में तुरंत निर्णय लें, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके. (इनपुट- परेशकुमार किशनलाल पढ‍ियार)

POST A COMMENT