Onion Mandi Rate: मध्‍य प्रदेश में कम दाम से प्‍याज किसान बेहाल, जानें महाराष्‍ट्र में कैसे सुधरे हालात

Onion Mandi Rate: मध्‍य प्रदेश में कम दाम से प्‍याज किसान बेहाल, जानें महाराष्‍ट्र में कैसे सुधरे हालात

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्याज किसानों को लागत के मुकाबले बेहद कम दाम मिल रहे हैं, जिससे खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है. वहीं महाराष्ट्र की मंडियों में बांग्लादेश को निर्यात शुरू होने से कीमतों में सुधार के संकेत मिले हैं.

Advertisement
Onion Mandi Rate: मध्‍य प्रदेश में कम दाम से प्‍याज किसान बेहाल, जानें महाराष्‍ट्र में कैसे सुधरे हालातप्‍याज के ताजा भाव

मध्‍य प्रदेश में प्याज किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. मंडियों में लगातार कमजोर भाव के कारण किसानों को अपनी उपज की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है. कई जिलों की मंडियों में प्याज के दाम 500 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच ही सिमटे हुए हैं, जबकि किसानों का कहना है कि इस कीमत पर खेती करना घाटे का सौदा बन चुका है. किसानों के अनुसार, प्याज की खेती में प्रति क्विंटल औसतन 2200 से 2500 रुपये तक की लागत आती है. इसमें बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, मजदूरी और ढुलाई का खर्च शामिल है. ऐसे में जब मंडी में दाम लागत से आधे भी नहीं मिल रहे हैं तो किसान आर्थिक दबाव में आ रहे हैं. 

महाराष्‍ट्र में प्‍याज कीमतों में सुधार

दूसरी ओर, महाराष्ट्र की मंडियों में पिछले कुछ दिनों से प्याज की कीमतों में सुधार देखने को मिल रहा है. लंबे समय बाद यह सुधार ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश ने अपना प्याज बाजार खोल दिया है. बाजार खुलते ही वहां निर्यात के लिए खेप भेजी जा रही है, जिससे मांग में इजाफा हुआ है. इसका सीधा असर महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों पर पड़ा है, जहां दाम 1800 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचते दिख रहे हैं. देखें आज 17 दिसंबर 2025 को मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र की मंडियाें में प्‍याज के ताजा भाव...

MP की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
भोपाल FAQ 410 1600 850
बदनावर FAQ 395 800 600
लश्कर (ग्वालियर) Non-FAQ 600 600 600
गौतमपुरा (इंदौर) FAQ 150 500 400
इंदौर Non-FAQ 451 1880 1880
इंदौर अन्य FAQ 1158 2164 2164
खंडवा स्थानीय FAQ 400 2400 600
मंदसौर FAQ 1800 1800 1800
शामगढ़ FAQ 410 1980 1980
नीमच FAQ 461 461 461
नीमच लाल FAQ 471 1920 1920
ब्यावरा (राजगढ़) अन्य Non-FAQ 100 1210 260
नरसिंहगढ़ FAQ 140 1270 200
आलोट (रतलाम) FAQ 100 701 290
रतलाम FAQ 100 7800 300
रतलाम Non-FAQ 100 1600 1301
सीहोर FAQ 501 1360 1360
शाजापुर मीडियम FAQ 201 1092 741
सोयतकलां FAQ 105 1060 225
उज्जैन FAQ 175 1555 225

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्याज के भाव अभी भी दबाव में हैं, जहां अधिकांश जगह औसत कीमतें 300 से 900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बनी हुई हैं. ऊंचे अधिकतम भाव के बावजूद कुल मिलाकर किसानों की बड़ी आवक कम दामों पर ही बिक रही है, जिससे लागत निकालना मुश्किल हो रहा है.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
संगमनेर (अहमदनगर) अन्य- लोकल 300 3200 1750
संगमनेर (अहमदनगर) लाल- लोकल 300 3200 1750
अकोला अन्य- लोकल 600 2500 1400
अमरावती लाल- लोकल 1500 2500 2000
चंद्रपुर अन्य- लोकल 2000 2500 2200
छत्रपति संभाजीनगर अन्य- लोकल 700 2100 1400
भुसावल (जलगांव) अन्य - लोकल 1000 1500 1200
कोल्हापुर अन्य- लोकल 500 4000 1800
वाशी (मुंबई) अन्य - लोकल 1300 3000 2150
हिंगना (नागपुर) लाल - लोकल 2000 2200 2100
चांदवड (नाशिक) लाल - लोकल 340 4500 2000
लासलगांव (निफाड़) अन्य - लोकल 520 2200 2000
लासलगांव (विंचूर) लाल - लोकल 700 2655 2350
नाशिक अन्य - लोकल 400 1900 1400
पिंपलगांव बसवंत (सायकहेड़ा) अन्य - लोकल 700 2026 1751
सटाणा अन्य - लोकल 300 2730 1800
येवला अन्य - लोकल 400 2501 1800
येवला लाल - लोकल 400 2172 1700
सांगली लोकल 700 3300 2000
कराड (सतारा) अन्य - लोकल 500 1300 1300
अकलुज (सोलापुर) अन्य - लोकल 500 3200 1800
सोलापुर लाल - लोकल 200 3700 1700

महाराष्ट्र की मंडियों में लंबे समय बाद प्याज के दामों में सुधार के संकेत मिले हैं, जहां औसत भाव 1700 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. निर्यात मांग के चलते कुछ प्रमुख मंडियों में ऊपरी स्तर के भाव 3000 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक जाने से बाजार में फिलहाल मजबूती दिख रही है.

ग्रेडिंग से जुड़ी जानकारी

मंडी के जानकारों के मुताबिक, प्याज की कीमतें काफी हद तक ग्रेडिंग पर निर्भर कर रही हैं. FAQ या बेहतर ग्रेड की प्याज को अपेक्षाकृत ऊंचे दाम मिल रहे हैं, जबकि नमी ज्यादा होने, साइज छोटा होने या गुणवत्ता कमजोर रहने पर वही प्याज Non-FAQ ग्रेड में चली जाती है, जिससे भाव गिर जाते हैं.

POST A COMMENT