Maize Price: मंडी में 300 रुपये क्विंटल बिका मक्‍का, फरवरी में और गिरे दाम, जानिए आवक-रेट का ताजा हाल

Maize Price: मंडी में 300 रुपये क्विंटल बिका मक्‍का, फरवरी में और गिरे दाम, जानिए आवक-रेट का ताजा हाल

देशभर में मक्का किसानों को लगातार कम दाम मिल रहे हैं. फरवरी के दूसरे हफ्ते में थोक भाव और गिरे हैं. कई राज्यों में भारी आवक से बाजार दबाव में है. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की मंडियों में क्या रहा भाव और कहां सबसे ज्यादा आवक दर्ज हुई, जानिए पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
Maize Price: मंडी में 300 रुपये क्विंटल बिका मक्‍का, फरवरी में और गिरे दाम, जानिए आवक-रेट का ताजा हालमक्‍का भाव में और गिरावट (सांकेतिक तस्‍वीर)

देशभर में काफी समय से मक्‍का किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे हैं. हालत यह है कि कई राज्‍यों में किसानों की लागत का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है. फरवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में मक्का के थोक भावों में देश के अधिकांश राज्यों में गिरावट दर्ज की गई है. राज्यवार साप्ताहिक प्राइस ट्रेंड आंकड़ों के अनुसार, 9-15 फरवरी के लिए औसत थोक भाव 1,924.50 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है, जो पिछले हफ्ते और बीते महीने के मुकाबले काफी कम है. बाजार में मक्का की आवक बढ़ने के कारण भावों पर दबाव बना हुआ है, जबकि मांग अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई है.

आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक और खपत वाले राज्यों में पिछले हफ्ते की तुलना में 1 से 26 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई. इनमें आंध्र प्रदेश में 21.7 प्रतिशत, तेलंगाना में 26.3 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 7 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी मक्का के भाव कमजोर रहे, जहां मंडियों में हाल के दिनों में बड़ी मात्रा में आवक दर्ज की गई है.

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में मक्‍का का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
भोपाल APMC Local - FAQ 300 1475 1475
खातेगांव APMC Local - FAQ 800 1600 1451
हरसूद APMC Yellow - FAQ 801 1446 1401
अलीराजपुर APMC Local - FAQ 1000 1500 1500
छिंदवाड़ा APMC Local - FAQ 1000 1700 1600
धामनोद APMC Local - FAQ 1013 1692 1600
करेली APMC Local - FAQ 1100 1516 1516
खरगोन APMC Local - FAQ 1121 1647 1540
हरदा APMC Yellow - FAQ 1171 1565 1440
गुना APMC Local - FAQ 1200 1750 1535

मध्य प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में 12 फरवरी 2026 को मक्का की कुल आवक 16,628.23 मीट्रिक टन दर्ज की गई. इसमें सबसे अधिक आवक छिंदवाड़ा APMC में रही, जहां करीब 2,394.79 मीट्रिक टन मक्का मंडी पहुंचा. इसके बाद अमरवाड़ा APMC में 2,002.10 मीट्रिक टन और चौरई APMC में 1,056.59 मीट्रिक टन की बड़ी आवक दर्ज की गई. वहीं गुना APMC में 852.71 मीट्रिक टन और हरदा APMC में 620.88 मीट्रिक टन मक्का की आवक रही.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में मक्‍का का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अधिकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
जामखेड़ मंडी अन्य - नॉन FAQ 1500 1700 1600
मोरशी मंडी अन्य - नॉन FAQ 1450 1570 1510
जालना मंडी देशी लाल - नॉन FAQ 1425 1661 1575
पाचोरा मंडी अन्य - नॉन FAQ 1300 1600 1451
मुंबई मंडी अन्य - FAQ 2500 3800 3250
नागपुर मंडी अन्य - नॉन FAQ 1400 1700 1625
सटाणा मंडी अन्य - नॉन FAQ 1225 1650 1605
पुणे मंडी देशी लाल - FAQ 2600 3000 2800
सांगली (मिरज) मंडी देशी लाल - नॉन FAQ 1850 2000 1900
करमाला मंडी अन्य - नॉन FAQ 1500 1700 1600

नोट: दोनों राज्‍यों की मंडियों के भाव 12 फरवरी 2026 के हैं. (डेटा सोर्स- एगमार्कनेट पोर्टल)

महाराष्ट्र की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में 12 फरवरी 2026 को मक्का की कुल आवक 2,708.31 मीट्रिक टन दर्ज की गई. इसमें सबसे अधिक आवक नाशिक जिले की मालेगांव मंडी में रही, जहां 785 मीट्रिक टन मक्का मंडी पहुंचा. इसके बाद सटाणा मंडी में 462 मीट्रिक टन, लासलगांव मंडी में 337.50 मीट्रिक टन, शिवसिद्धा गोविंद प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड संचालित मंडी में 266.21 मीट्रिक टन और लासलगांव (विंचूर) मंडी में 228.80 मीट्रिक टन मक्का की बड़ी आवक दर्ज की गई.

बता दें कि मासिक और वार्षिक तुलना में भी मक्‍का के भावों की स्थिति कमजोर बनी हुई है. अधिकांश राज्यों में पिछले महीने और पिछले साल के मुकाबले कीमतें 20 से 55 प्रतिशत तक नीचे हैं. आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में सालाना आधार पर 30 से 56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ राज्यों में सीमित बढ़त या स्थिरता नजर आई, लेकिन बाजार का रुख कमजोर ही बना हुआ है.

POST A COMMENT