Onion Price: 75 रुपये का 100 किलो प्‍याज... मंडियों में घटी आवक, फिर भी दाम में गिरावट

Onion Price: 75 रुपये का 100 किलो प्‍याज... मंडियों में घटी आवक, फिर भी दाम में गिरावट

Onion Mandi Rate: देश की मंडियों में प्याज की आवक घटने के बावजूद दामों में गिरावट देखने को मिली है. एक मंडी में 100 किलो प्याज का भाव महज 75 रुपये तक पहुंच गया. कम आवक के बाद भी कीमतें टूट हुई दिखी. देखें ताजा मंडी भाव...

Advertisement
Onion Price: 75 रुपये का 100 किलो प्‍याज... मंडियों में घटी आवक, फिर भी दाम में गिरावटप्‍याज का मंडी भाव (फाइल फोटो)

देशभर में प्‍याज किसान एक बार फिर भाव न मिलने से परेशान हैं. आलम यह है कि कई मंडियों में न्‍यूनतम भाव 75 पैसे प्रति किलो से लेकर 5 रुपये किलो तक मिल रहे हैं. वहीं, औसत भाव 10-12 रुपये प्रति किलो दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. प्रमुख प्‍याज उत्‍पादक राज्‍य मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज की आवक काफी कम बनी हुई है. मध्‍य प्रदेश में आज 12 फरवरी को प्‍याज की आवक बेहद कम रही, जबकि‍ महाराष्‍ट्र में कुछ मंडियों आवक ठीक रही और कुछ में बहुत कम दर्ज की गई. जानें दोनों राज्‍यों की मंडियों में ताजा प्‍याज भाव क्‍या रहे...

मध्‍य प्रदेश की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
सेंधवा (एफ एंड वी) एपीएमसी, बड़वानी लाल - मीडियम 700 1200 1100
देवास (एफ एंड वी) एपीएमसी अन्य - एफएक्यू 75 1200 600
कुक्षी (एफ एंड वी) एपीएमसी, धार ग्रेड ए 800 1400 1100
सनावद (एफ एंड वी) एपीएमसी, खंडवा ग्रेड ए 1000 1800 1500
मुरैना एपीएमसी नॉन एफएक्यू 1200 1200 1200
मुरैना (एफ एंड वी) एपीएमसी ग्रेड बी 1200 1200 1200
रतलाम एपीएमसी एफएक्यू 444 591 591
सागर (एफ एंड वी) एपीएमसी लोकल 1000 1400 1200
करैरा (एफ एंड वी) एपीएमसी, शिवपुरी लोकल 1200 1600 1500
उज्जैन एपीएमसी एफएक्यू 349.57 822.45 822.45

12 फरवरी को मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में प्याज की कुल आवक 43.59 मीट्रिक टन रही. सबसे ज्यादा आवक सागर (एफ एंड वी) एपीएमसी में दर्ज की गई, जहां 12 मीट्रिक टन प्याज मंडी पहुंचा. वहीं मुरैना जिले की दोनों मंडियों में मिलाकर अच्छी आवक देखने को मिली, जबकि अन्य मंडियों में आवक सीमित रही.

महाराष्‍ट्र की मंडियों में प्‍याज का भाव

मंडी वैरायटी/ग्रेड न्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल) औसत कीमत (रु/क्विंटल)
वाशी न्यू मुंबई एपीएमसी अन्य - लोकल 900 1600 1250
कामठी एपीएमसी, नागपुर लोकल 2040 2540 2290
देवला एपीएमसी, नासिक लाल - लोकल 250 1370 1125
मनमाड एपीएमसी, नासिक लाल - लोकल 500 1250 1150
पुणे (पिंपरी) एपीएमसी लोकल 1400 1600 1500
इस्लामपुर एपीएमसी, सांगली लोकल 500 1800 1200
सांगली (फले, भाजीपुरा मार्केट) एपीएमसी लोकल 500 1525 1012
कल्याण एपीएमसी, ठाणे फर्स्ट सॉर्ट - लोकल 1400 1600 1500
कल्याण एपीएमसी, ठाणे सेकेंड सॉर्ट - लोकल 1000 1200 1100

12 फरवरी को महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में प्याज की कुल आवक 2843.20 मीट्रिक टन रही. सबसे ज्यादा आवक वाशी न्यू मुंबई एपीएमसी में दर्ज की गई, जिससे राज्य की कुल आवक में बड़ा योगदान रहा. नासिक जिले की देवला और मनमाड मंडियों में भी मजबूत आवक देखने को मिली, जबकि अन्य मंडियों में सीमित मात्रा में प्याज की आवक दर्ज हुई.

डेटा सोर्स: एगमार्कनेट पोर्टल

POST A COMMENT