Maize Price: एमपी में मक्‍का की कीमतों का बुरा हाल, यूपी में किसान मालामाल

Maize Price: एमपी में मक्‍का की कीमतों का बुरा हाल, यूपी में किसान मालामाल

मध्‍य प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश की कई मंडियों में इन दिनों मक्‍का की आवक बनी हुई है. लेकिन मध्‍य प्रदेश में मक्‍का की कीमतों का हाल बुरा है. किसानों को यहां न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य यानी एमएसपी भी नसीब नहीं हाे रहा है, जबकि‍ उत्‍तर प्रदेश में स्थित‍ि एकदम उलट है. यहां ज्‍यादातर मंडियों में मक्‍का कीमतें एमएसपी के पार हैं. ऐसे में जानिए आखिर दोनों राज्‍यों की मंडियों में मक्‍का क्‍या भाव बिक रही है…

Advertisement
Maize Price: एमपी में मक्‍का की कीमतों का बुरा हाल, यूपी में किसान मालामालमक्‍का का मंडी भाव (सांकेत‍िक तस्‍वीर)

मध्‍य प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश की कई मंडियों में इन दिनों मक्‍का की आवक बनी हुई है. लेकिन मध्‍य प्रदेश में मक्‍का की कीमतों का हाल बुरा है. किसानों को यहां न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य यानी एमएसपी भी नसीब नहीं हाे रहा है, जबकि‍ उत्‍तर प्रदेश में स्थित‍ि एकदम उलट है. यहां ज्‍यादातर मंडियों में मक्‍का कीमतें एमएसपी के पार हैं. सरकार ने मक्‍का के लिए 2225 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया है. ऐसे में जानिए आखिर दोनों राज्‍यों की मंडियों में मक्‍का क्‍या भाव बिक रही है…

MP की मंडियों में मक्‍का का भाव

मंडी  वैरायटी न्‍यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु./क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
अंजद लोकल 1800 2000 2000
अंजद येलाे 1750 1900  1900 
चौरई ऑर्गेनिक 2021 2050 2050
चौरई येलो 2105 2120  2120 
छपारा लोकल  2000  2000  2000
धामनोद लोकल 2022 2025 2025
कसरावद लोकल 1550 1550 1550
कुक्षी लोकल 1680 1680 1680
मनावर लोकल 1755 2025 2000
मनावर अन्‍य 1720 2005 2000
नैनपुर येलो 2150 2150 2150
पलारी लोकल 2000 2000 2000
सेगांव लोकल 1975 2000 2000
सेंधवा लोकल 1975 2000 1975
सिवनी येलो 2051 2070 2060

मध्‍य प्रदेश में जितनी भी थोक मंडियों में किसानों से मक्‍का की खरीद हुई, उनमें एक में भी कीमत एमएसपी काे नहीं छू सकी. यहां तक‍ कि अधि‍कतम कीमत भी एमएसपी से काफी दूर रही, जो एक जगह 2150 रुपये तक पहुंची. वहीं, मॉडल कीमतें भी 1550 रुपये प्रति‍ क्विंटल से लेकर 2150 रुपये प्रति क्विंटल के बीच ही दर्ज की गई.

यूपी की मंडियों में मक्‍का का भाव

मंडी  वैरायटी न्‍यूनतम कीमत (रु./क्विंटल) अध‍िकतम कीमत (रु./क्विंटल) मॉडल कीमत (रु/क्विंटल)
अछल्‍दा येलो 2350 2450 2400
इलाहाबाद येलो 2430 2500 2450
बहराइच येलो 2200 2350 2275
छ‍िबरामऊ येलो 2350 2400 2375
फैजाबाद येलो 2600 2700 2620
फर्रुखाबाद हाइब्रिड 2380 2475 2425
गोला गोकर्णनाथ येलो 2240 2350 2290
गोला गोकर्णनाथ अन्‍य 2050 2160 2100
हापुड़ येलो 2400 2500 2450
कानपुर अनाज मंडी  येलो 2300 2400 2350
कायमगंज हाइब्रिड 2380 2420 2400
लखीमपुर येलो 2000 2160 2120
माधोगंज लोकल/हाइब्रिड     2300 2350 2330
मेरठ लोकल 2410 2490 2450
सहारनपुर येलो 2400 2600 2500

उत्‍तर प्रदेश की लगभग सभी मंडियों में मक्‍का की कीमतें बढ़‍िया रहीं. किसानों को फसल का एमएसपी के मुकाबले अच्‍छी कीमतें मिलीं. हालांकि, कुछ जगह एमएसपी से नीचे दाम भी दर्ज किया गया. 

POST A COMMENT