मौसम समाचार (सांकेतिक तस्वीर)आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ के इलाकों में जोरदार बारिश होने के बाद अब चक्रवाती तूफान असना भारतीय तटों से दूर चला गया है. यह फिलहाल उत्तर पश्चिम अरब सागर के ऊपर हैं जहां या कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा. वहीं बंगाल की खाड़ी में एक गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज के मौसम पूर्वानुमान को लेकर कहा है कि आज विदर्भ में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. जबकि मराठवाड़ा,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात रीजन, तेलंगाना के अलावा पूर्वी भारत के राज्य असम और मेघायल में आज भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है.
इसके साथ थी पश्चिमी तटीय इलाके, गुजरात के कुछ इलाके, पू्र्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और असम मेघालय त्रिपुरा में आज भारी वर्षा हो सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग में तीन इसके बाद देश में बारिश के धीरे-धीरे कम होने की संभावना जताई है. हालांकि तीन सितंबर को लेकर किए गए पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने गुजरात में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है. इसके बाद अगले चार दिन तक देश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई है.
ये भी पढ़ेंः गुजरात में बाढ़ से नुकसान का आकलन करेगा केंद्रीय दल, किसानों को मिलेगा मुआवजा
आईएमडी ने गुजरात में अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है.वडोदरा, भरूच, आणंद, नर्मदा, पंचमहल, दाहोद और छोटा उदयपुर में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. गांधीनगर, अरावली, अहमदाबाद जैसे क्षेत्रों और सौराष्ट्र-कच्छ के राजकोट, जामनगर और कई अन्य जिलों में बिजली के साथ हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश होगी.
ये भी पढ़ेंः गर्म इलाकों में पैदा होंगी सेब की ये 2 नई किस्में, मैदानी क्षेत्रों में बंपर उत्पादन हासिल कर पाएंगे किसान
पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश की बात करें तो तेलंगाना के महबूबाबाद में सबसे अधिक 37 सेमी बारिश दर्ज की गई है. यह अत्यधिक भारी बारिश की गिनती में आती है. जबकि कोडदा में 36 सेमी और मनुगुरु 32 सेमी बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई है. तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है. जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today