एग्री-बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर HAU हिसारचौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में स्थापित एग्री-बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर (एबिक) ने छात्रों, उद्यमियों व किसानों से बिजनेस आइडिया मांगे हैंअगर आपके पास कोई बिजनेस करने का नया तरीका या आइडिया है तो वह आपको स्वावलंबी बनाने में सहायक हो सकता है.जो उनको कृषि व्यवसायी बनाने में अहम रोल अदा कर सकते है.इसे युवा,किसान और उद्यमी मार्केटिंग, नेटवर्किंग, लाइसेंसिंग, ट्रेडमार्क और पेटेंट, टेक्नोलॉजी और फंडिंग से संबंधित प्रशिक्षण लेकर कृषि क्षेत्र में अपने स्टार्टअप को नया आयाम दे सकते हैं. जिसे पहल व सफल योजना में आवेदन करके 25 लाख रूपए तक की ग्रांट और दो महीने के प्रशिक्षण का लाभ मिल सकता है .चयनित उम्मीदवार को उसके उत्पाद की मार्केटिंग के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रदर्शिनियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा हरियाणा में बिजनेस करने आवेदन कर सकते हैं.
इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2023 तक है इसके लिए उम्मीदवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hau.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा,आवेदन की प्रक्रिया नि:शुल्क होगी. आवेदक हरियाणा प्रदेश या फिर निकटवर्ती राज्य का होना जरूरी है,जो हरियाणा में आकर अपना व्यवसाय स्थापित करने का इच्छुक हो इसकेअलावा आवेदन करने वाले का मुख्य आइडिया एग्री बॉयोटैक, बागवानी, जैविक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, सूक्ष्म सिंचाई, कृषि अभियांत्रिकी, खेती मशीनीकरण, कम खर्च में अधिक उत्पादन, आपूर्ति श्रृखंला प्रबंधन, फसल कटाई व कटाई के बाद की प्रक्रिया, खाद्य प्रक्रिया एवं मूल्य संवर्धन, कृषि में कृत्रिम बुद्धिमता इत्यादि का विशेष ध्यान रखना होगा.
कृषि क्षेत्र में अपना व्यवसाय स्थापित करने का सुनहरा अवसर है। एबीआईसी सेंटर से प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता लेकर युवा नौकरी चाहने वालों के बजाय नियोक्ता बन सकते हैं. इस सेंटर के माध्यम से स्टार्टअप देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही युवा, किसान और उद्यमी एबीआईसी सेंटर के माध्यम से प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, सर्विसिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में अपार व्यावसायिक संभावनाएं तलाश सकते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today