खरीफ सीजन में सोयाबीन की खेती के लिए बेस्ट है ये वैरायटी, सस्ते में यहां मिल रहा बीज

खरीफ सीजन में सोयाबीन की खेती के लिए बेस्ट है ये वैरायटी, सस्ते में यहां मिल रहा बीज

किसान पारंपरिक फसलों को छोड़कर तिलहनी फसलों की खेती कर रहे हैं. कमाई के लिहाज से भी किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती करते हैं. ऐसे में राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन सोयाबीन की किस्म के बीज बेच रहा है.

Advertisement
खरीफ सीजन में सोयाबीन की खेती के लिए बेस्ट है ये वैरायटी, सस्ते में यहां मिल रहा बीजसोयाबीन की खेती

रबी फसलों की खेती के बाद किसान खरीफ फसलों की खेती की तैयारी में जुट जाते हैं. ताकि अच्छी उपज हासिल की जा सके. ऐसे में आज हम बात करेंगे खरीफ के मौसम में उगाई जाने वाली फसल सोयाबीन की. इसकी खेती में सबसे अधिक महत्वपूर्ण इसकी सही किस्मों का चयन करना होता है. खरीफ सीजन के ठीक पहले किसान इस समय असमंजस में है, क्योंकि मार्केट में सोयाबीन की कई वैरायटियां आ चुकी है. ऐसे में किसान यह फैसला नहीं कर पाते हैं कि कौन सी वैरायटी अच्छी है या कौन सी वैरायटी समय, परिस्थिति, मौसम और भूमि के अनुसार अच्छा उत्पादन देगी. ऐसे में अगर आप भी सोयाबीन की खेती करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी की सहायता से बीज ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं.

यहां से खरीदें सोयाबीन की बीज

किसान पारंपरिक फसलों को छोड़कर तिलहनी फसलों की खेती कर रहे हैं. कमाई के लिहाज से भी किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती करते हैं. ऐसे में राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन सोयाबीन की 'जेएस 2098' किस्म के बीज बेच रहा है. इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर सकते हैं. साथ ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर मंगवा सकते हैं और सोयाबीन की खेती कर सकते हैं.

जेएस 2098 किस्म की खासियत

जेएस 2098 सोयाबीन की एक उन्नत और लोकप्रिय किस्म है, जिसे जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (JNKVV), जबलपुर द्वारा विकसित किया गया है. यह किस्म अपनी बेहतरीन पैदावार, कीट-प्रतिरोधी क्षमता और कम समय में पकने के लिए जानी जाती है. कम वर्षा वाले जगहों में किसान इस किस्म की बुवाई कर बेहतर उत्पादन ले सकते हैं. सोयाबीन जेएस 2098 किस्म का उत्पादन करीब एक हेक्टेयर में 30-32 क्विंटल तक होता है. यह फसल 94 से 98 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है.

जेएस 2098 किस्म की कीमत

  • अगर आप भी सोयाबीन की खेती करना चाहते हैं तो इसके बीज उपलब्ध हैं.
  • आपको इसके 30 किलो की बीज की बोरी 3 फीसदी छुट के साथ मिल जाएगी.
  • ये बीज आपको मात्र 4050 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा.
  • इसे खरीद कर आप आसानी से सोयाबीन की खेती कर सकते हैं.

कब-कैसे करें सोयाबीन की बुवाई

सोयाबीन की खेती मुख्य रूप से खरीफ में होती है. इसकी बुवाई उत्तरी मैदानी और मध्य क्षेत्रों में मध्य जून से मध्य जुलाई तक, दक्षिणी क्षेत्रों में मध्य जून से जुलाई अंत तक, और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में मध्य जून से मध्य जुलाई तक की जाती है. खेती के लिए उचित जल निकास वाली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है. इसकी खेती के लिए भूमि की तैयारी करते समय मिट्टी में जैविक कार्बनिक पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा मिलाना चाहिए. साथ ही खेत तैयार करते समय 2 बार हैरो या मिट्टी पलट हल से जुताई करने के बाद देसी हल से जुताई कर पाटा लगाकर खेत को समतल कर लेना चाहिए. इसके बाद सिंचाई करते समय 1000 लीटर 'पतंजलि संजीवक खाद' प्रति एकड़ की दर से डाल लेनी चाहिए. इसके बाद ही बीजों की बुवाई करनी चाहिए.

POST A COMMENT