Sugar Production 2025-26: चीनी उत्पादन में 8 फीसदी उछाल, ये राज्‍य बने ग्रोथ के इंजन

Sugar Production 2025-26: चीनी उत्पादन में 8 फीसदी उछाल, ये राज्‍य बने ग्रोथ के इंजन

देश में 2025-26 सीजन के दौरान चीनी उत्पादन में करीब 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसमें महाराष्ट्र और कर्नाटक की मजबूत हिस्सेदारी रही है. उत्पादन के आंकड़े बढ़ने के साथ रिकवरी रेट में भी सुधार देखा गया है.

Advertisement
Sugar Production 2025-26: चीनी उत्पादन में 8 फीसदी उछाल, ये राज्‍य बने ग्रोथ के इंजनचीनी उत्पादन में उछाल

India's Sugar Production: देश में 2025-26 के चीनी सीजन में उत्पादन ने रफ्तार पकड़ ली है और अब तक 273.9 लाख टन तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान अवधि के 254.3 लाख टन के मुकाबले करीब 8 फीसदी ज्‍यादा है. सहकारी संस्था नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के आंकड़े बताते हैं कि इस बढ़ोतरी के पीछे महाराष्ट्र और कर्नाटक की मजबूत उत्पादन वृद्धि मुख्य वजह रही है. देश के प्रमुख चीनी उत्पादक राज्‍य महाराष्‍ट्र में उत्पादन 23 फीसदी बढ़कर 99.2 लाख टन तक पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी समय 80.6 लाख टन था. वहीं, कर्नाटक में भी 17 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और उत्पादन 47.1 लाख टन हो गया है. इन दोनों राज्यों की तेजी ने कुल उत्पादन को ऊपर खींचने में अहम भूमिका निभाई है.

यूपी में चीनी उत्‍पादन में हल्की गिरावट

दूसरी ओर, उत्‍तर प्रदेश, जो देश का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, वहां उत्पादन में मामूली गिरावट देखने को मिली है. यहां उत्पादन 2 फीसदी घटकर 89.2 लाख टन रह गया है, जबकि पिछले साल यह 91 लाख टन था.

मिलों की स्थिति और पेराई पर अपडेट

देशभर में इस सीजन में कुल 541 चीनी मिलों ने संचालन किया, जिनमें से 520 मिलों ने 15 अप्रैल तक पेराई बंद कर दी है. फिलहाल 21 मिलें ही चालू हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 11 तमिलनाडु में, 9 उत्‍तर प्रदेश में और 1 हरियाणा में है. यूपी और हरियाणा की मिलों में इस महीने के भीतर पेराई समाप्त होने की संभावना है.

पिछले साल के मुकाबले रिकवरी रेट में हुआ सुधार

इस बार औसत चीनी रिकवरी भी बेहतर रही है. 15 अप्रैल तक यह बढ़कर 9.55 फीसदी हो गई है, जो पिछले साल इसी अवधि में 9.37 फीसदी थी. बेहतर रिकवरी ने भी कुल उत्पादन बढ़ाने में योगदान दिया है.

जानिए आगे कैसा रहेगा ट्रेंड

चीनी सीजन 30 सितंबर तक चलता है और अगस्त-सितंबर में तमिलनाडु और कनार्टक के दूसरे चरण की पेराई से उत्पादन में और इजाफा होने की संभावना है. इससे कुल सीजन उत्पादन पिछले साल के 262 लाख टन के स्तर को आसानी से पार करता दिख रहा है.

महाराष्ट्र और कर्नाटक की मजबूत बढ़त ने इस सीजन में चीनी उत्पादन को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, जबकि यूपी की हल्की गिरावट के बावजूद उत्‍पादन की स्थिति सकारात्मक बनी हुई है और आने वाले महीनों में उत्पादन और बढ़ने की संभावना है.

POST A COMMENT