यूपी की पहचान बन चुके हैं अफ्रीकी नस्ल के बकरे, जानें क्या है खास

यूपी की पहचान बन चुके हैं अफ्रीकी नस्ल के बकरे, जानें क्या है खास

यूपी में खासतौर पर अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा और कासगंज जिले में अफ्रीकी नस्ल के बकरे म‍िलते हैं. इसके साथ ही यूपी से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी बरबरे नस्ल के बकरे मिल जाते हैं. 

Advertisement
यूपी की पहचान बन चुके हैं अफ्रीकी नस्ल के बकरे, जानें क्या है खास  barbre goat

बकरियों की और बहुत सारी नस्ल की तरह से बरबरी बकरी का नाम भी एक खास इलाके में पाए जाने के चलते ही हुआ है. ऐसा दावा किया जाता है कि अफ्रीकी देश सोमालिया के बेरिया इलाके की खास नस्ल है बरबरी बकरी. इसी इलाके के नाम पर इनका नाम पड़ा है. लेकिन, आज बरबरी बकरे यूपी की खास पहचान बन चुके हैं. हालांकि यूपी के अलावा राजस्थान में भी यह प्रमुख रूप से पाले जाते हैं. दूध और मीट के लिए इनका पालन होता है. मीट के चलते अरब देशों में इनकी खासी डिमांड है.

बरबरे बकरे ज्यादातर यूपी और राजस्थान में ही पाए जाते हैं. यूपी में खासतौर पर अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा और कासगंज जिले में मिलते हैं. इसके साथ ही यूपी से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी बरबरे नस्ल के बकरे मिल जाते हैं. 

देश में 20 लाख से ज्यादा हैं बरबरी बकरे

बरबरी बकरे की नस्ल को बनाए रखने और इनके कुनबे को और बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार का संस्थान सीआईआरजी, फरह, मथुरा इस पर बहुत काम कर रहा है. यहां बकरी पालन से संबंधित कई तरह के कोर्स कराए जाते हैं. यहां बरबरी नस्ल की बकरी के बच्चे भी मिलते हैं. जिसका इस्तेमाल ब्रीडिंग सेंटर चलाने के लिए किया जाता है.

बरबरी बकरे की अरब देशों में हैं डिमांड

बरबरी नस्ल का बकरा वजन में 30 से 35 किलो तक का पाया जाता है. देश के अलावा अरब देशों में बरबरी नस्ल के बकरे की बहुत डिमांड है. बरबरी बकरे को मीट के लिए बहुत पसंद किया जाता है. डिब्बा बंद मीट के साथ जिंदा बरबरे बकरे भी सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत के साथ ही ईरान-इराक में सप्लाई किए जाते हैं. देश में भी बकरीद के मौके पर लोग कुर्बानी के लिए बरबरे बकरे तलाशते हैं.

यह है बरबरे बकरे की पहचान

अगर रंग की बात करें तो यह भूरे-सफेद और कत्थई-सफेद होते हैं. साइज में यह मीडियम होते हैं. कान ऊपर की ओर उठे हुए नुकीले और छोटे होते हैं. इनके सींग नॉर्मल साइज में पीछे की और मुड़े हुए होते हैं. बरबरी नस्ल की बकरी अपने दुग्धकाल में 80 से 100 लीटर तक दूध देती है.   

बरबरी नस्ल की बकरियां एक नजर में-

 देश में साल 2020-21 में बकरियों के 62.62 लाख टन दूध का उत्‍पादन हुआ था. देश में दूध देने वालीं बरबरी नस्‍ल की बकरियों की संख्‍या करीब 15 लाख है.  देश में कुल 47.49 लाख बरबरे बकरे और बकरी हैं.

यूपी में सबसे अध‍िक बरबरी नस्ल के बकरे

देश में यूपी के अंदर सबसे अध‍िक बरबरी नस्ल के बकरें हैं. ज‍िसमें यूपी में 38.96 लाख बरबरी नस्ल के बकरे हैं. इसके बाद मध्‍य प्रदेश में 5.88 लाख, कर्नाटक में 73.6 हजार, हरियाणा में 63.3 हजार और उत्‍तराखंड में 43.7 हजार बरबरी नस्ल के बकरों की गणना की गई है. 

POST A COMMENT