Vegetable Seed Kit: टेरेस गार्डन में लगाएं ये 3 सब्जियां, यहां से सस्ते में मिलेगी बीज किट

Vegetable Seed Kit: टेरेस गार्डन में लगाएं ये 3 सब्जियां, यहां से सस्ते में मिलेगी बीज किट

गार्डनिंग और सब्जियों की खेती की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ये सरकारी संस्था किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन गर्मी के दिनों में बोई जाने वाली सब्जियों के किट बेच रहा है. इस किट को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं.

Advertisement
Vegetable Seed Kit: टेरेस गार्डन में लगाएं ये 3 सब्जियां, यहां से सस्ते में मिलेगी बीज किटटेरेस गार्डन में लगाएं ये 3 सब्जियां

गर्मी यानी जायद की सीजन आते ही लोग अपने टेरेस गार्डन, बालकनी या खेतों में सब्जियों को उगाने में लग जाते हैं. माना जाता है कि इस मौसम में सब्जियों की खेती और गार्डनिंग करना बेस्ट होता है. आमतौर पर लोगों को किस मौसम में कौन सी सब्जी लगानी चाहिए, उसके बीज को लेकर काफी दिक्कत होती है. ऐसे में लोग काफी परेशान रहते हैं कि आखिर वो गर्मी के दिनों में किस सब्जी को उगाएं. किसानों इन्हीं परेशानियों को देखते हुए के राष्ट्रीय बीज निगम सब्जियों के बीज के किट बेच रहा है. इस बीज के किट को आप नीचे दी गई जानकारी की सहायता से ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं.

यहां मिलेंगे सब्जियों की बीज

गार्डनिंग और सब्जियों की खेती की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए राष्ट्रीय बीज निगम किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन गर्मी के दिनों में बोई जाने वाली पत्तेदार सब्जियों के बीज का किट बेच रहा है. इस बीज को आप ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. इस किट में आपको 3 सब्जियों के बीज मिलेंगे. साथ ही यहां किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज भी आसानी से मिल जाएंगे. किसान इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं.

खुद उगाएं हरी सब्जियां

सब्जी को खाना हर कोई पसंद करता है. लेकिन इसके लिए लोग काफी रुपये खर्च करते हैं. इसके बावजूद भी लोगों को ताजी और शुद्ध सब्जी नहीं मिल पाती है क्योंकि अधिकांश किसान जल्दी और अधिक पैदावार के लिए रासायनिक खाद का इस्तेमाल करते हैं. इससे सब्जियों की ताजगी और स्वाद पर असर पड़ा है. ऐसे में आप इन 3 सब्जियों के बीज को मंगवा कर इसकी खेती करके हरी और ताजी सब्जी उगा के खा सकते हैं. बता दें कि इस किट में रसीले टमाटर, तीखी हरी और लाल मिर्च, और मुलायम बैंगन की किस्में शामिल हैं.

टेरेस गार्डन में उगाएं ये सब्जियां

टमाटर: टैरेस गार्डन में टमाटर को  उगाने के लिए सबसे पहले एक बड़े साइज का गमला लें. फिर उसमें बलुई दोमट मिट्टी और खाद डालें. क्योंकि बलुई दोमट मिट्टी में अच्छी जल निकासी होती है और पौधों की जड़ें आसानी से विकसित हो सकती हैं.
गमले में टमाटर के पौधे लगाने के बाद उसे प्रतिदिन कम से कम 6-8 घंटे सूर्य की रोशनी की जरूरत होती है. गमले को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त रोशनी मिल सके.

मिर्च: गमले में मिर्च उगाने के लिए, पहले अपनी रसोई से लाल मिर्च के सूखे बीज लें और उन्हें एक दिन पानी में भिगो दें. फिर, एक गमला तैयार करें जिसमें अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और जैविक खाद या वर्मीकंपोस्ट का मिश्रण हो. मिट्टी में बीज लगभग एक इंच गहरे बोएं, थोड़ा ढक दें और नियमित रूप से पानी दें.

बैंगन: टैरेस गार्डन में टमाटर को  उगाने के लिए  सबसे पहले आप छोटे गमले में पॉटिंग मिक्स से भर दें. अब इसमें बैंगन के बीज डालें और ऊपर से हल्की सी मिट्टी से ढक दें. उसके बाद पानी का स्प्रे कर दें. अब आपको गमले को ऐसी जगह रखना है जहां सीधी धूप न आती हो. ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा न हो, अगर आपको जरूरत दिखे तभी पानी डालें.

सब्जियों के बीज की जानें कीमत

आमतौर पर लोगों को किस मौसम में कौन सी सब्जी लगानी चाहिए, उसके बीज को लेकर काफी दिक्कत होती है. ऐसे में गर्मी के दिनों में खेती करने वाले किसानों के लिए राष्ट्रीय बीज निगम  सब्जियों के बीज बेच रहा है. इसमें 5 सब्जियां शामिल हैं. वहीं ये सभी सब्जियों के बीज कीट फिलहाल 20 फीसदी छूट के साथ 12 ग्राम का पैकेट मात्र 80 रुपये में मिल रहा है. इसे खरीद कर आप आसानी से इन सब्जियों की गार्डनिंग और खेती कर सकते हैं.

POST A COMMENT