DRI की न्‍हावा शेवा पोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 3029 मीट्रिक टन तरबूज बीज और हरी मटर जब्‍त, इतने करोड़ है कीमत

DRI की न्‍हावा शेवा पोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 3029 मीट्रिक टन तरबूज बीज और हरी मटर जब्‍त, इतने करोड़ है कीमत

मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर DRI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 कंटेनरों में छिपाकर लाई गई करीब 139 करोड़ रुपये की खेप जब्त की. जांच में तरबूज के बीज और हरी मटर को अरहर दाल बताकर आयात करने का मामला सामने आया. इस मामले में आयातक फर्म का संचालक गिरफ्तार हुआ है.

Advertisement
DRI की न्‍हावा शेवा पोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 3029 मीट्रिक टन तरबूज बीज और हरी मटर जब्‍त, इतने करोड़ है कीमतDRI का बड़ा एक्‍शन (AI Image)

देश में आयात नियमों की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर तस्करी का मामला सामने आया है. राजस्व आसूचना निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) की मुंबई इकाई ने न्हावा शेवा पोर्ट पर कार्रवाई करते हुए तरबूज के बीज और हरी मटर की कथित अवैध खेप पकड़ी है, जिसकी कुल कीमत करीब 139 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस मामले में आयातक फर्म के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि DRI को पहले से ही संदिग्ध आयात की सूचना मिली थी.

इसी आधार पर अधिकारियों ने 132 कंटेनरों को रोककर जांच की गई. शुरुआती दस्तावेजों में इन कंटेनरों को अरहर दाल के रूप में घोषित किया गया था, लेकिन गहन जांच में बड़ा अंतर सामने आया.

गलत घोषणा कर की जा रही थी तस्करी

जांच के दौरान पता चला कि घोषित माल और वास्तविक सामान में बड़ा फर्क था. कंटेनरों से करीब 2710 मीट्रिक टन तरबूज के बीज और 319 मीट्रिक टन हरी मटर बरामद हुई. यह माल तंजानिया, सूडान और कनाडा जैसे देशों से लाया गया था, जबकि कागजों में इसे दाल के रूप में दिखाया गया था.

सरकार ने आयात पर लगाए हैं नियम-प्रतिबंध

सरकार ने इन उत्पादों के आयात पर सख्त नियम लागू किए हैं, ताकि घरेलू किसानों को सस्ते विदेशी माल से नुकसान न हो. तरबूज के बीज के आयात पर जून 2024 के बाद रोक लगाई गई है, जबकि हरी मटर के आयात पर न्यूनतम आयात मूल्य और सीमित पोर्ट जैसी शर्तें लागू हैं. इस पूरे मामले में आयातक फर्म के मालिक को 19 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित कनेक्शनों की पड़ताल कर रही हैं.

POST A COMMENT